CBSE 10th Result : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 (सत्र 1) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके CBSE कक्षा 10 के नतीजे 2026 को आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। 2026 के लिए CBSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें लगभग 25 लाख छात्र शामिल हुए थे।
DigiLocker से कैसे देख सकते हैं रिजल्ट ? CBSE 10th result check on Digilocker :
आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, DigiLocker नतीजों तक पहुंचने का सबसे तेज तरीकों में से एक बना हुआ है, जिससे छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। नतीजे घोषित होने के बाद, रिजल्ट देखने का सीधा लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। छात्रों को अपने नतीजे देखने के लिए अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन की जरूरत होगी।
रिजल्ट चेक करने के अन्य तरीके How to Check CBSE Result
आधिकारिक वेबसाइटों और DigiLocker के अलावा, परिणाम इन माध्यमों से भी देखे जा सकते हैं-
- UMANG ऐप (umang.gov.in)
- SMS और IVRS सेवाएं
DigiLocker से कैसे देखें 10वीं का रिजल्ट ? How to check CBSE 10th result on DigiLocker:
- सबसे पहले cbseservices.digilocker पर जाएं।
- अब get Started बटन पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी और स्कूल की तरफ से दिया हुआ 6 नंबर्स का एक्सेस कोड भरें।
- मोबाइल नंबर को OTP से वेरिफाई करें।
- आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा।
UMANG APP से इन स्टेप्स से देखें अपना रिजल्ट: How to check CBSE result from UMANG APP:
छात्र अपना रिजल्ट उमंग ऐप पर भी देख सकते हैं। ये ऐप न सिर्फ एंड्रॉयड बल्कि iOS और Windows तीनों के साथ कंपैटिबल है। ऐसे में कुछ स्टेप्स को फॉलो करके छात्र 10वीं कक्षा के नतीजे यहां देख सकते हैं।
- सबसे पहले प्ले स्टोर या फिर एप्पल स्टोर पर जाकर UMANG ऐप को डाउनलोड करें।
- अब रजिस्टर कर लॉगिन करें।
- CBSE टाइप करें और Class 10th result 2026 या फिर Class 12th result 2026 का ऑप्शन चुनें।
- डिजिटल मार्कशीट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और अपने एडमिट कार्ड की आईडी डालें।
उमंग ऐप पर रिजल्ट देखने का तरीका How to Check CBSE result at UMAMG APP:
- UMANG ऐप डाउनलोड करके खोलें।
- मोबाइल नंबर या फिर आधार से लॉगिन करें।
- CBSE Service चुनें और फिर अपना रिजल्ट देखें।
