CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वेस्ट एशिया में रहने वाले उन छात्रों के लिए स्पेशल परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है, जो इजरायल और ईरान के बीच तनाव के कारण अपनी नियमित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे।

CBSE Special Exam 2026 Date Sheet: CBSE यानी 'केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड' ने वेस्ट एशिया में रहने वाले उन छात्रों के लिए स्पेशल परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है, जो इजरायल और ईरान के बीच तनाव के कारण अपनी नियमित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। बोर्ड के अनुसार, ये परीक्षाएं 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए संबंधित देशों में निर्धारित केंद्र बनाए जाएंगे। CBSE ने आवेदन करने वाले छात्रों की लिस्ट (LOC) के आधार पर हर देश में एक परीक्षा केंद्र तय किया है।

CBSE Speial Exam Date Sheet 2027

CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

छात्र अपनी परीक्षा की तारीख और विषय के हिसाब से टाइम टेबल जरूर देख लें।

End of Feed