CBSE की एक लापरवाही ने दांव पर लगाया होनहार छात्र का भविष्य, खाली मार्कशीट देख परिवार परेशान

CBSE विवादों के घेरे में लगातार बना हुआ है। छात्रों की परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बीच कानपुर के रहने वाले मोहित राज के रिजल्ट का इंतजार खत्म ही नहीं हो रहा है। हफ्ते बीत गए हैं, लेकिन उनकी 12वीं की मार्कशीट पूरी तरह से खाली है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कुछ समय पहले ही कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए थे। जहां एक ओर नतीजे आने के बाद लाखों छात्रों के घरों में खुशी का माहौल है, वहीं कानपुर के एक होनहार छात्र मोहित राज सिंह के घर में सन्नाटा पसरा नजर आया। इस सन्नाटे और उदासी की वजह छात्र की असफलता नहीं, बल्कि शिक्षा बोर्ड की एक ऐसी लापरवाही है जिसने एक होनहार छात्र के भविष्य को बीच में लटका दिया है, क्योंकि इस छात्र की मार्कशीट खाली (CBSE Student Blank Marksheet) अब भी खाली है। रिजल्ट जारी हुए लंबा समय हो गया है, हफ्तों बाद भी मार्कशीट पर अंक नजर नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अनुराग त्यागी ने इस जानकारी को लोगों के साथ साझा किया है। सीबीएसई द्वारा 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद से लगातार कोई न कोई विवाद जारी है। छात्रों के परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है।

CBSE

CBSE

हफ्तों बाद भी खाली दिखी मार्कशीट

रिजल्ट आने के बाद छात्रों को उनकी सालभर की मेहनत का फल मिल जाता है, लेकिन कानपुर के रहने वाले एक छात्र मोहित के साथ ऐसा नहीं हुआ। परीक्षा परिणाम घोषित तो हुए लेकिन मोहित के लिए इंतजार जारी रहा। हफ्ते बीत चुके हैं, मगर जब भी मोहित या उनके परिवार वाले इंटरनेट पर रिजल्ट चेक करते हैं, लेकिन निराशा के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगता। छात्र के साथ पूरा परिवार परेशान है क्योंकि उनके बच्चे की ऑनलाइन मार्कशीट में विषयों के आगे नंबरों की जगह पूरी तरह से खाली दिखाई दे रही है। बोर्ड की इस तकनीकी खराबी या लापरवाही, जो भी है, इसके कारण छात्र को अभी तक पता नहीं चल पाया है उसने परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया है।

End of Feed