एजुकेशन

CBSE Revaluation 2026: टेक्निकल ग्लिच के बीच बोर्ड ने दी बड़ी राहत, आंसर कॉपी मंगाने की डेडलाइन अब 24 मई

CBSE Revaluation 2026: सीबीएसई वेबसाइट पर लगातार चल रही टेक्निकल दिक्कतों के बीच छात्रों को राहत देने के लिए आंसर कॉपी की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर 24 मई कर दिया गया है।

Image

CBSE Revaluation 2026

CBSE Revaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं के नतीजों के बाद शुरू हुई रिवैल्यूएशन और आंसर कॉपियों की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की प्रक्रिया लगातार विवादों के घेरे में बनी हुई है। देश भर के हजारों छात्र पिछले कई दिनों से बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर बहुत अधिक टेक्निकल ग्लिच का सामना कर रहे हैं। इन भारी दिक्कतों को देखते हुए सीबीएसई ने छात्रों को एक बड़ी राहत दी है और स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र 24 मई 2026 तक अपनी कॉपियों की स्कैन कॉपी मंगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सर्वर डाउन और पेमेंट फेल होने से बढ़ी मुश्किलें

सीबीएसई का रिवैल्यूएशन पोर्टल शुरुआत से ही तकनीकी खामियों का शिकार रहा है। छात्रों और अभिभावकों का आरोप है कि वेबसाइट का सर्वर लगातार डाउन चल रहा है। कई छात्र जब घंटों की मशक्कत के बाद लॉगिन कर भी पा रहे हैं, तो अंतिम चरण में उनका पेमेंट फेल हो जा रहा है। कई मामलों में छात्रों के बैंक खातों से पैसे कट गए हैं, लेकिन पोर्टल पर आवेदन कन्फर्म नहीं दिखा रहा है। इन गंभीर दिक्कतों के चलते हजारों छात्र चाहकर भी अपनी जांची हुई कॉपियों की स्कैन कॉपी के लिए समय पर आवेदन नहीं कर पा रहे।

सीबीएसई ने दी एक दिन की राहत, 24 मई हुई आखिरी तारीख

पोर्टल पर मची इस अफरा-तफरी और छात्रों के बढ़ते मानसिक तनाव को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को राहत देते हुए कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई फोटो कॉपी प्राप्त करने की डेडलाइन आगे बढ़ाई। अब उम्मीदवार 24 मई 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी कॉपियों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बोर्ड के इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है जो तकनीकी गड़बड़ियों के कारण पीछे छूट गए थे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article