एजुकेशन

CBSE Result 2026: सीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट कब आएंगे, देखें पिछले 5 साल में कैसा रहा परिणाम

CBSE Last 5 Years 10th 12th result : सोशल मीडिया पर सीबीएसई रिजल्ट्स की डेट को लेकर तरह-तरह के अनुमान लग रहे हैं। इससे छात्रों की बेचैनी साफ दिख रही है। पिछले सालों के ट्रेंड्स को देखें तो रिजल्ट के जल्दी ही आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच चलिये बात करते हैं सीबीएसई के पिछले पांच सालों के पासिंग प्रतिशत के बारे में... CBSE Class 10th-12th Result, CBSE Result 2026

Image

CBSE result 2026

Last 5 year CBSE 10th-12th Result Percentage : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके 35 लाख से भी ज्यादा छात्रों को अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। स्टेट बोर्ड्स के रिजल्ट्स आने शुरू हो चुके हैं और इससे छात्रों की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर रिजल्ट्स की डेट को लेकर तरह-तरह के अनुमान लग रहे हैं। इससे छात्रों की बेचैनी साफ दिख रही है। पिछले सालों के ट्रेंड्स को देखें तो रिजल्ट के जल्दी ही आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच चलिये बात करते हैं सीबीएसई के पिछले पांच सालों के पासिंग प्रतिशत के बारे में....

पिछले साल कब जारी हुए थे रिजल्ट ?

साल 2024 और 25 पर नजर डालें तो बोर्ड ने ठीक 13 मई को रिजल्ट घोषित किए थे। इससे ये तो साफ हो गया है कि मई का दूसरा हफ्ता सीबीएसई के लिए काफी अहम रहता है। इस बार 2026 में सीबीएसई की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं। 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हो गई थीं। पिछले ट्रेंड्स को देखें तो 10वीं का रिजल्ट अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते तक आ सकता है।

CBSE क्लास 10th पास परसेंटेज (पिछले 5 साल) CBSE Class 10th-12th Passing Percentage:

  • 2025: 93.66%
  • 2024: 93.60%
  • 2023: 93.12%
  • 2022: 94.40%
  • 2021: 99.04%
  • 2020: 91.46%
CBSE क्लास 12th पास परसेंटेज (पिछले 5 साल) CBSE Class 12th Pass Percentage:
  • 2025: 88.39%
  • 2024: 87.98%
  • 2023: 87.33%
  • 2022: 92.71%
  • 2021: 99.37%
  • 2020: 88.78%
महामारी के दौरान इस्तेमाल किए गए दूसरे असेसमेंट तरीकों की वजह से 2021 के नतीजे बहुत अच्छे रहे।

12वीं के रिजल्ट की बात करें तो मई के दूसरे हफ्ते में इसके आने की पूरी संभावना है। इस बार नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत दो फेज वाली व्यवस्था की वजह से प्रोसेस में कुछ बदलाव भी हो सकता है। लेकिन बोर्ड इस बार जीरो एरर पॉलिसी के तहत तेजी से कॉपियां चेक कर रहा है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article