CBSE Re Evaluation : सीबीएसई 2026 के अपने मार्क्स से असंतुष्ट छात्रों के लिए आज का दिन काफी अहम है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 12वीं 2026 के लिए आंसर शीट में दर्ज नंबर्स के वेरिफेकशन और आंसर्स के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 7 जून 2026 है। ऐसे में बोर्ड ने छात्रों को इस आखिरी मौके की जानकारी दी है और बताया कि इच्छुक छात्रों को आज रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन जमा करना होगा।
CBSE Re-Evaluation
सीबीएसई ने जो अपडेट शेयर किया है, उसके अनुसार आवेदन प्रक्रिया पोस्ट रिजल्ट सर्विस पोर्टल पर जारी है और निर्धारित समय सीमा के बाद पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन छात्रों को अपने नंबर्स को लेकर किसी भी तरह की शंका है या फिर वे आंसर्स के रीइवैल्युएशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें आखिरी समय का इंतजार नहीं करना चाहिए।
आज रात तक आप इन सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं...
- अंकों का सत्यापन (Marks Verification)
- आंसर्स का री-इवैल्यूएशन (Re-Evaluation)
बोर्ड ने दी जरूरी जानकारी
सीबीएसई ने छात्रों से समय सीमा के अंदर आवेदन पूरा करने की अपील की है क्योंकि पोर्टल बंद होने के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्र सीबीएसई के पोस्ट रिजल्ट सर्विस पोर्टल पर जाकर अपने रोल नंबर और जरूरी डीटेल्स के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन के दौरान निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान भी करना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: CBSE Re-Evaluation: विवादों में घिरी COEMPT ही करेगी आंसर शीट स्कैन
अगर आपको लगता है कि आपकी आंसर शीट के मूल्यांकन में कोई गलती हुई है या फिर आपको मिले नंबर्स अपेक्षा से कम हैं तो फिर आपके पास आवेदन करने का ये आखिरी मौका है इसीलिये पोर्टल बंद होने से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
