CBSE के OSM सिस्टम की पोल खोलने वाले 5 छात्र, हैकिंग से लेकर टेंडर नियमों में हेरफेर भी सामने लाए

CBSE OSM Portal row: सीबीएसई के पूरे विवाद में चलिये बात करते हैं उन पांच लोगों की, जिनका नाम कभी न कभी चर्चा में आता रहा। कभी एथिकल हैकर बनकर OSM की पोल खोलने तो कभी आंसर शीट्स की अदला बदली करने तक... इन नामों का जिक्र सीबीएसई विवाद में जमकर उछला।

CBSE OSM Controversy : CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग पोर्टल को लेकर शुरू हुआ विवाद सिर्फ तकनीकी खामियों तक ही सीमित नहीं रहा। बल्कि आंसर शीट्स के स्कैन, पोर्टल की सिक्योरिटी, टेंडर प्रक्रिया और साइबर सेफ्टी को लेकर उठे सवालों ने शिक्षा मंत्रालय तक को इस पूरे मामले की कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया। अब इस मामले में कुछ ऐसे नाम हैं, जो जांच और प्रशासनिक कार्रवाई के केंद्र में हैं, जबकि कुछ युवा ऐसे भी हैं, जो पोर्टल की कमजोरियों को उजागर करने के चलते एथिकल हैकर और हीरो बनकर सामने आए। इनमें से ज्यादातर Gen Z थे, जिन्होंने बोर्ड के दावों की पोल खोलकर रख दी। चलिये बात करते हैं सीबीएसई विवाद में सामने आए इन 5 नामों के बारे में...

CBSE OMR System

CBSE OMR System

OSM पोर्टल क्या होता है ?

सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि OSM पोर्टल होता क्या है। दरअसल ओएसएम यानी ऑन स्क्रीन मार्किंग पोर्टल एक डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली (Digital Evaluation System) है। पहली बार 12वीं की आंसर शीट्स को चेक करने के लिए इसका प्रयोग हुआ था। इसके तहत इंटर की आंसर शीट्स को स्कैन करके डिजिटली शिक्षकों के पास भेजा जाता है और फिर इनकी जांच कंप्यूटर स्क्रीन पर होती है।

End of Feed