CBSE Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना टियर 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड लॉगिन क्रेडेंशियल यानी अपनी जन्मतिथि, एप्लीकेशन नंबर और दिए गए कैप्चा कोड का प्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दे कि एडमिट कार्ड जारी करने से पहले सीबीएसई द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी। भर्ती परीक्षा सिटी सिल्प बोर्ड द्वारा 17 जनवरी को जारी की थी।
CBSE Group A, B, C टियर 1 परीक्षा कब होगी?
सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी टियर 1 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी और 1 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा से दो दिन पहले सीबीएसई ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बता दें कि सीबीएसई द्वारा ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 124 पदों पर भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 31 जनवरी को होने वाली परीक्षा 2 शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होनी है। जबकि 1 फरवरी को होने वाली परीक्षा केवल एक शिफ्ट सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक होगी।

CBSE Group A, B, C टियर 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड
CBSE Group A, B, C टियर 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
1. सीबीएसई टियर 1 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना है।
2. सीबीएसई वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड का फंक्शन दिया गया है, जिस पर आपको क्लिक करना है।
3. नए खुले पेज पर उम्मीदवारों को 'CBSE Group A, B, or C Tier-1 एडमिट कार्ड 2026' का लिंक दिखेगा।
4. उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करें और आवेदन संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
5. अब आपके सामने आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएससी ग्रुप ए, बी और सी टियर 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा सेंटर पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड पर परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
