पर सीबीएसई प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल जारी, अब 2 जनवरी से होगी परीक्षा
पर सीबीएसई प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल जारी, अब 2 जनवरी से होगी परीक्षा
CBSE Date Sheet 2023 Live Updates in English
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही अपडेट करने वाला है, परीक्षा दिनांक 2023 सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in के अलावा cbseacademic.nic.in पर भी आने की संभावना है। पिछले रुझानों के अनुसार, सीबीएसई परीक्षा तिथियां आमतौर पर परीक्षाओं से 45-60 दिन पहले जारी की जाती हैं, ऐसे में छात्र बहुत जल्द सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा विस्तृत कार्यक्रम यानी डिटेल में शिड्यूल की उम्मीद कर सकते हैं। सीबीएसई ने आज 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है, जिसके अनुसार, 02 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाएं होगीं।
CBSE Board Practical Exam Guidelines: अब इस तारीख को होगी सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा, cbse.gov.in पर चेक करें आधिकारिक नोटिस
सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए आज से 1 हफ्ते का समय बचा है। 10वीं और 12वीं दोनों के लिए वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू होने की संभावना है। ध्यान रहे, सीबीएसई बोर्ड ने अभी तक लिखित परीक्षा के लिए शेड्यूल 2023 जारी नहीं किया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा समय सारिणी 2023 पर लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ इस पेज को भी विजिट करते रहें।। सीबीएसई डेट शीट 2023 जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।
