एजुकेशन

CTET Exam Date 2025 Announced: बिग अपडेट! घोषित हुई सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा की तारीख, यहां देखें

CBSE CTET Exam Date 2025 Announced: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

CTET Exam Date 2025 Announced: यहां देखें सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा की तारीख

CTET Exam Date 2025 Announced: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षण पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की परीक्षा तारीख घोषित कर (CTET Exam Date 2025) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने एग्जाम का शेड्यूल चेक कर (CTET Exam Date ) सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 8 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पेपर 1 सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक होगी। एग्जाम 132 शहरों में 20 भाषाओं में निर्धारित है।

CTET Exam Date 2025: एग्जाम सिलेबस और अन्य जानकारी

बोर्ड की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिस में लिखा है कि सीटीईटी एग्जाम सिलेबस, भाषाएं, योग्यता, एग्जामिनेशन फीस, एग्जाम सिटी और जरूरी जानकारी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

CTET Exam Date 2025

CTET Exam Date 2025

CTET Paper 1 & Paper 2: सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2

बता दें सीटीईटी परीक्षा केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS) और सीबीएसई से संबद्ध अन्य संस्थानों में शिक्षक पदों के लिए अनिवार्य होती है। यहां कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों के लिए पेपर 1 और कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षकों के लिए पेपर 2 होता है। प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। यहां आप पेपर 1 और पेपर 2 के लिए एलिजिबिलिटी जान सकते हैं।

CTET Paper 1 & Paper 2 Qualification: सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 के लिए क्वालिफिकेशन

बता दें सीबीएसई सीटीईटी पेपर 1 के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही दो वर्ष का डीएलएड कोर्स किया होना जरूरी है या फाइनल ईयर में होना अनिवार्य है। वहीं पेपर यानी कक्षा 6 से 8वं तक के शिक्षक के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलाा दो वर्षीय डीएलएड या बीएड जरूरी है।

CTET Exam Date 2025: सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी

बता दें सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी सात वर्ष से बढ़ाकर लाइफटाइम कर दी गई है। यदि आप एक बार सीटीईटी परीक्षा पास कर लेते हैं तो दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article