एजुकेशन

CTET December 2022 Result: सीटेट रिजल्ट कब आएगा? अनुमानित समय, लिंक, लेटेस्ट खबर, सर्टिफिकेट की वैधता जानें सब कुछ

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 28, 2023, 08:08 AM IST

CBSE CTET December 2022 result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) निर्धारित समय पर सीटीईटी दिसंबर 2022 परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। एक बार सीटेट परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार ctet.nic.in से ctet 2022 result देख सकेंगे।

Image

सीटेट 2022 रिजल्ट कब आएगा?

Photo : iStock

CBSE CTET December 2022 Result: सीटेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बता दें, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) समय में सीटीईटी दिसंबर 2022 परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। उम्मीदवार यहां से अनुमानित रिजल्ट तिथि व समय, रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक, रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका, लेटेस्ट न्यूज, सर्टिफिकेट की वैधता आदि के बारे में जान सकेंगे।

Ctet 2022 result kab aayega सीटेट रिजल्ट कब आएगा?

सीटीईटी परिणाम जारी करने की तारीख (Ctet 2022 result date and time) और समय के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फार्च शुरू होते ही सीटीईटी के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।

Ctet 2022 result link रिजल्ट के लिए लिंक

सीटेट 2022 परिणाम को ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा, एक बार रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद उम्मीदवारों के लिए इसी पेज (टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल) पर रिजल्ट लिंक (Ctet 2022 result direct link) को शेयर कर दिया जाएगा। हालांकि आधिकारिक साइट पर जाने के बाद आप News & Events नाम के सेक्शन में देखेंगे तो यहां रिजल्ट लिंक मिल जाएगा।

Ctet 2022 result check साइट से कैसे देखें सीटेट रिजल्ट

उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाएं।

अब न्यूज एंड इवेंट्स नाम के सेक्शन में जाएं

यहां Public Notice- Final Answer Key/ Ctet 2022 Results से मिलता जुलता लिंक मिलेगा

इस लिंक पर क्लिक करें, क्रेडिंशियल डालें और रिजल्ट देखें।

Ctet 2022 result latest news लेटेस्ट न्यूज

अभी तक की अपडेट या संबंधित लेटेस्ट न्यूज की बात करें तो सीबीएसई बोर्ड ने 14 फरवरी को आंसर की जारी की थी, इसके बाद 17 फरवरी तक आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने का मौका दिया था। अब रिपोर्ट के अनुसार, सीटेट फाइनल आंसर की व रिजल्ट को तैयार किया जा रहा है, जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा।

Ctet 2022 result certificate

CTET दिसंबर 2023 की वैधता अवधि योग्यता प्रमाण पत्र जारी करने की तारीख से आजीवन तक के लिए है। यहां तक कि प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है, एक व्यक्ति सीटीईटी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए बार बार प्रयास कर सकता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article