CBSE Class 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं के छात्रों का परीक्षाफल किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.inऔर results.cbse.nic.in से सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स तैयार रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट्स से ही रिजल्ट चेक करें, ताकि किसी भी तरह की गलत जानकारी से बचा जा सके। छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि यदि किसी के पास APAAR ID नहीं है, तो उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। हालाकि, जिन छात्रों की APAAR ID CBSE से लिंक है, उन्हें परिणाम जारी होने के बाद DigiLocker के 'Issued Documents' सेक्शन में अपनी मार्कशीट मिल जाएगी। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए मार्कशीट डाउनलोउ की जा सकती है। CBSE 12वीं का रिजल्ट कभी भी घोषित हो सकता है।
CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई इंटर रिजल्ट
उमंग ऐप से ऐसे देखें रिजल्ट
छात्र UMANG ऐप पर लॉग-इन करके और संबंधित शिक्षा सेवाओं को चुनकर अपने CBSE कक्षा 12 के रिज़ल्ट देख सकते हैं। यह ऐप उन्हें आधिकारिक वेबसाइटों पर जाए बिना ही अपने अंक और रिजल्ट से जुड़ी अन्य जानकारी देखने की सुविधा देता है।
CBSE 12th Result How to check: सीबीएसई रिजल्ट कैसे चेक करें
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2- “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
स्टेप 4- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
स्टेप 5- पिछले साल कब आया था रिजल्ट
CBSE 12th Result from Digilocker: डिजिलॉकर से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें।
स्टेप 2- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉग इन करें।
स्टेप 3- ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं।
स्टेप 4- वहां CBSE का विकल्प चुनें।
स्टेप 5- ‘Class 12 Marksheet 2026’ पर क्लिक करें।
स्टेप 6- अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर भरें।
स्टेप 7- आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।
यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से के 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं अगर दो से ज्यादा सब्जेक्ट्स में न्यूनतम से कम नंबर आते हैं तो स्टूडेंट फेल माने जाएंगे।
