एजुकेशन

CBSE Class 10 Maths: कैसा रहा सीबीएसई 10वीं मैथ्स का पेपर, छात्रों से जानिये

CBSE Class 10 Maths: सीबीएसई 10वीं मैथ्स का पेपर का आयोजन आज हो गया, परीक्षा हॉल छोड़ने वाले छात्रों के रिएक्शन से ये कॉपी तैयारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि सीबीएसई 10वीं मैथ्स का पेपर कैसा रहा, सवाल आसान थे, मध्यम कठिनाई के थे या कठिन, आइये जानें

Image

कैसा रहा सीबीएसई 10वीं मैथ्स का पेपर

CBSE Class 10 Maths Exam 2025 Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 10 मार्च को 10वीं मैथ्स पेपर का आयोजन किया था। गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक दोनों पेपर सुबह 10:30 बजे शुरू हुए और दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुए। परीक्षा हॉल छोड़ने वाले छात्रों के रिएक्शन से ये कॉपी तैयारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि सीबीएसई 10वीं मैथ्स का पेपर कैसा रहा, सवाल आसान थे, मध्यम कठिनाई के थे या कठिन, आइये जानें

कैसा रहा सीबीएसई 10वीं मैथ्स का पेपर

कई छात्रों ने इस बात का जिक्र किया कि पेपर लंबा आया था, इस वजह से टाइम मैनेजमेंट करने में परेशानी हुई।

इस साल, सीबीएसई कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा में भारत और विदेश के 8,000 स्कूलों के लगभग 44 लाख छात्र हिस्सा ले रहे हैं।

  • सेक्शन ए में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाते हैं, प्रत्येक सवाल एक अंक का होता है।
  • सेक्शन बी में पांच बहुत छोटे उत्तर (VSA) हैं जिनमें से प्रत्येक के दो अंक के हैं।
  • तीसरे सेक्शन (सेक्शन सी) में छह शॉर्ट आंसर (SA) प्रश्न हैं जिनमें से प्रत्येक के तीन अंक हैं।
  • सेक्शन डी में पांच अंकों के चार लॉन्ग आंसर (LA) थे।

छात्रों की प्रतिकिया

परीक्षा न कठिन न आसान थी, ज्यादातर छात्रों के अनुसार, CBSE Class 10 Maths Exam 2025 माडरेट रूप में थी। अधिकांश ने बताया कि जिन्होंने एनसीईआरटी किताबे पढ़ी थीं, उन्हें दिक्कत नहीं हुई होगी। हालांकि कई ने पेपर की लंबे होने (Lengthy) के बात कही।

सब्जेक्ट एक्सपर्ट की राय

विषय विशेषज्ञों की मानें तो सीबीएसई दसवीं कक्षा की गणित परीक्षा 2025 बैलेंस थी, इसे तय समय में किया जा सकता था, लेकिन अगर छात्र इसे मीडियम स्तर का कठिन कह रहे हैं, तो वो भी गलत नहीं है, क्योंकि मैथ्स जैसे पेपर हमेशा हल्के व आसान नहीं आते हैं। प्रश्नों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक में पाए जाने वाले प्रश्नों से काफी मिलता-जुलता था, जो कि एक अच्छी बात रही।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article