CBSE Class 10, 12 Date Sheet 2022 Live Updates: cbse.gov.in पर जारी हो जा रही सीबीएसई डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
CBSE Class 10, 12 Date Sheet 2022 Live Updates: cbse.gov.in पर जारी हो जा रही सीबीएसई डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। चूंकि, परीक्षा फरवरी से शुरू होनी है, ऐसे में सीबीएसई डेटशीट दिसंबर के अंत में या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है। सीबीएसई टाइम टेबल 2023 जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। वहीं, एडमिट कार्ड पर भी आपको सबसे पहले यहां अपडेट मिलेगा।
Board Exam Preparation Tips: 10वीं, 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स की कैसे करें तैयारी, ये हैं 90% मार्क्स लाने के Tricks
बीते साल देशभर में बढ़ते कोविड 19 महामारी की वजह से परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था। हालांकि, इस साल परीक्षा केवल एक बार ही होगी और पूरे सिलबस से सवाल पूछे जाएंगे। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड 19 गाइडलाइंस का पालन भी किया जाएगा। स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए दिशानिर्देश ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।
CBSE Class 10 Science Sample Paper 2023: सीबीएसई 10वीं एग्जाम की तैयारी कर दें तेज, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें साइंस सैंपल पेपर
सीबीएसई 10वीं और 12वीं एग्जाम 2023 में अब दो महीने से भी कम समय बचा है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि अब परीक्षा की तैयारी तेज कर दें। इसके लिए वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अलग अलग विषय के लिए सैंपल पेपर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई एग्जाम 2023 से जुड़े किसी भी अपडेट्स के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
