एजुकेशन

CBSE Board 2026: प्रैक्टिकल मार्क्स का री-एसेसमेंट नहीं, एक बार जरूर पढ़ें नए नियम के बारे में

CBSE Exam 2026 Practical Reevaluation Rules: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने साफ किया है कि प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए दोबारा री-एसेसमेंट या पुनर्मूल्यांकन की सुविधा नहीं दी जाएगी।

Image

सीबीएसई बोर्ड 2026

KEY HIGHLIGHTS
  • Central Board of Secondary Education के अनुसार प्रैक्टिकल मार्क्स का री-एसेसमेंट नहीं होगा
  • केवल थ्योरी (लिखित परीक्षा) के लिए री-एसेसमेंट/री-चेकिंग की अनुमति।
  • थ्योरी और प्रैक्टिकल — दोनों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य

CBSE Exam 2026 Practical Reevaluation Rules: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। हाल ही में Central Board of Secondary Education—केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने साफ किया है कि प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए दोबारा री-एसेसमेंट या पुनर्मूल्यांकन की सुविधा नहीं दी जाएगी।

सिर्फ थ्योरी पेपर का होगा री-एसेसमेंट

बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अगर कोई स्टूडेंट अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह केवल थ्योरी (लिखित परीक्षा) के मार्क्स के लिए ही री-एसेसमेंट के लिए आवेदन कर सकेगा।

प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स में किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं होगा।

कब मिलेबा री-एसेसमेंट का मौका

CBSE हर साल की तरह मई महीने में कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ओर से री-एसेसमेंट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि, इसके लिए स्टूडेंट्स को तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों क्लियर करना होता है। यानी थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र थ्योरी में पास है लेकिन प्रैक्टिकल में फेल हो जाता है, तो उसे उस विषय में फेल माना जाएगा।

CBSE Board Exam 2026 Date

CBSE द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार:

  • कक्षा 10वीं परीक्षा: 17 फरवरी से 11 मार्च 2026
  • कक्षा 12वीं परीक्षा: 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026

CBSE Board Exam 2026 Shift Time

  • अधिकतर विषयों के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
  • कुछ विषयों के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

करीब 46 लाख छात्र-छात्राएं दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में शामिल होंगे।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

CBSE के इस फैसले के बाद स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल परीक्षाओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्योंकि प्रैक्टिकल मार्क्स में किसी तरह का री-एसेसमेंट नहीं होगा, इसलिए प्रैक्टिकल फाइल, प्रोजेक्ट और वाइवा की तैयारी पर भी पूरा ध्यान देना बेहद जरूरी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article