CBSE 12th Supplementary Exam 2026 के लिए आवेदन शुरू, 28 जुलाई को होगी परीक्षा, जानें कौन कर सकता है अप्‍लाई?

CBSE 12th Supplementary Exam 2026: सीबीएसई ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन इसके लिए आवेदन कौन कर सकता है कौन नहीं, आइए जानते हैं।

CBSE 12th Supplementary Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2026 की कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन इस प्रक्रिया के लिए छात्र खुद से आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकते हैं। यह प्रक्रिया स्कूलों द्वारा पूरी की जाएगी। बता दें कि बोर्ड की ओर से 30 जून 2026 से 'लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स' (LOC) जमा करने का काम भी शुरू हो चुका है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा रही है, जिसे सभी संबद्ध स्कूलों को सीबीएसई के आधिकारिक 'परीक्षा संगम' (Pariksha Sangam) पोर्टल पर जाकर पूरा करना होगा। आइए आपको सप्लीमेंट्री परीक्षा के नियम और अंतिम तिथि से संबंधित अधिक जानकारी दें।

CBSE 12th Supplementary Exam 2026

CBSE 12th Supplementary Exam 2026

रेगुलर छात्र खुद नहीं कर सकेंगे आवेदन

सीबीएसई ने इस बार नियमों को लेकर स्पष्टता देते हुए बताया है कि, नियमित यानी रेगुलर छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए सीधे या खुद से ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकते। सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने के योग्य छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। क्योंकि आवेदन की यह प्रक्रिया स्कूलों द्वारा संपन्न कराई जाएगी।

End of Feed