CBSE 12th Result 2026 Kab Aayega: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, इस समय बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य तेजी से जारी है और यह प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार, अगले सप्ताह तक मूल्यांकन पूरा होने की संभावना है, जिसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट अप्रैल में संभव नहीं है। यह नतीजे 10 मई 2026 तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। इसके अलावा, छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE 12th Result from Digilocker: डिजिलॉकर से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें।
स्टेप 2- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉग इन करें।
स्टेप 3- ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं।
स्टेप 4- वहां CBSE का विकल्प चुनें।
स्टेप 5- ‘Class 12 Marksheet 2026’ पर क्लिक करें।
स्टेप 6- अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर भरें।
स्टेप 7- आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।
CBSE 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका क्या है?
- चरण 1: CBSE 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए results.cbse.nic.in पर जाएंगे
- चरण 2: “Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2026” लिंक पर क्लिक करेंगे। आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- चरण 3: जरूरी जानकारी डालें, जिसमें आपका रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और सिक्योरिटी पिन शामिल हैं।
- चरण 4: “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- चरण 5: आपका CBSE Class 12 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
कॉपियों का मूल्यांकन जल्द पूरा होने के साथ ही सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उम्मीद है कि बोर्ड तय समय सीमा के भीतर परिणाम जारी कर देगा, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई की योजना बनाने में मदद मिलेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट को लेकर किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।
