क्या दो विषयों में एक साथ PhD कर सकते हैं? कहीं रद्द तो नहीं हो जाएगी डिग्री

यूजीसी के डबल डिग्री के नियम पर छात्रों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वह दो विषयों में एक साथ पीएचडी कर सकते हैं? कहीं ऐसा करने से उनकी दोनों डिग्री रद्द तो नहीं हो जाएगी।

Kya ek Sath 2 PhD kar Sakte Hai? वर्तमान समय में युवाओं में एक साथ अधिक से अधिक स्किल सीखने और ज्यादा से ज्यादा डिग्री कम समय में प्राप्त करने की होड़ लगी है। इसी होड़ के बीच 2022 में यूजीसी के एक साथ दो डिग्री करने का नियम लागू किया था। इस नियम के चलते अक्सर छात्रों के मन में यह सवाल उठता है कि जब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने एक साथ दो डिग्री करने की अनुमति दे दी है, तो क्या दो अलग-अलग विषयों में एक समय पर पीएचडी (PhD) की जा सकती है? कई छात्र अपनी योग्यता को बढ़ाने के लिए ऐसा करने की सोचते हैं, लेकिन नियमों की सही जानकारी न होने के कारण उन्हें हमेशा एक डर बना रहता है, कि कहीं उनकी मेहनत बेकार न चली जाए और एक साथ दो डिग्री करने कि इस होड़ के कारण कोई डिग्री रद्द न हो जाए।

PhD

क्या दो अलग विषयों में एक साथ PhD कर सकते हैं? (Photo- AI)

क्या कहता है UGC का नियम?

यूजीसी ने साल 2022 में एक ऐतिहासिक फैसला लिया था, जिसमें एक साथ दो डिग्री करने के नियम को मान्यता दे दी गई थी। इस फैसले के बाद छात्र एक साथ दो बीए, बीएससी, एमए या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। लेकिन इस नियम को लागू करते हुए यूजीसी ने कुछ शर्ते भी रखी थी, जिसके बारे में हर उस छात्र को जानना जरूरी है, जो एक साथ दो डिग्री करने की इच्छा रखते हैं।

End of Feed