ICAI CA Foundation September Result 2026 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज यानी 6 नवंबर को सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां हिसार की कंसिका और हैदराबाद की महक गुप्ता ने 400 में से 361 अंक हासिल करके संयुक्त रूप से पहली रैंक प्राप्त की है। दोनों उम्मीदवारों को 90.25% अंक मिले हैं।
ICAI CA Foundation Result 2026 Declared: ऐसे चेक करें सीए फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट
CA Foundation September Result:कब हुई थी सीए फाउंडेशन की परीक्षा
बता दें सीए फाउंडेशन सितंबर की परीक्षा 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। यहां सीए फाउंडेशन का पासिंग पर्सेंटेज 18.93 प्रतिशत दर्ज किया गया है। परीक्षा में कुल 1,04,240 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं 19 हजार 736 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
ICAI CA Foundation September Result 2026: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICAI CA Foundation September Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Enrollment Number व Password दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ICAI CA Foundation Result 2026: Check Here
पास होने के लिए इतने प्रतिशत नंबर जरूरी
सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को हर पेपर में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। जो उम्मीदवार फाउंडेशन परीक्षा पास कर चुके हैं, वह अब सीए इंटरमीडिएट कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए योग्य होंगे। यह चार्टर्ड अकाउंटेंसी प्रोग्राम का दूसरा स्तर है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुआ यूपीएससी NDA और NA 1 एकेडमी परीक्षा का रिजल्ट
कब होगी सीए फाउंडेशन जनवरी की परीक्षा
जो अभ्यर्थी सीए फाउंडेशन की परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं या फिर किसी कारणवश असफल हो गए हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है वह अपनी तैयारी जारी रखें एग्जाम जनवरी में होंगे। बता दें जनवरी की परीक्षाएं 3, 5, 7 और 9 जनवरी को आयोजित की जाएंगी।
