एजुकेशन

CA Foundation Result 2024: जारी हुआ सीए फाउंडेशन का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

CA Foundation Result 2024 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से सीए फाउंडेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CA Foundation Result 2024

CA Foundation Result 2024 Declared on icai.nic.in: सीए फाउंडेशन रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन एग्जाम का रिजल्ट (CA Foundation Result 2024 June) आज यानी 29 जुलाई को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा दी गई डायरेक्ट लिंक से सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

CA Foundation Result 2024 June: सीए फाउंडेशन में कितने अभ्यर्थी हुए पास

आईसीएआई द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सीए फाउंडेशन परीक्षा में 49580 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 7766 (15.66%) ने सफलता हासिल की है। इसी तरह 42320 महिला अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुईं और इसमें से 5983 (14.14%) उत्तीर्ण हुईं। बात दें कि इस साल 91900 अभ्यर्थियों में से कुल 13749 यानी 14.96 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए हैं। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download ICAI CA Foundation Result 2024

  • आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीए फाउंडेशन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CA Foundation Result 2024 June: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

इस साल सीए फाउंडेशन एग्जाम का आयोजन 20 जून, 22 जून, 24 जून और 26 जून को किया गया था। पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया था। वहीं, पेपर 3 और पेपर 4 दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक हुआ था। इस परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40 प्रतिशत और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article