एजुकेशन

BTEUP re evaluation result 2026: बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जारी, bteup.ac.in से चेक करें स्कोर कार्ड

BTEUP re evaluation result 2026 released at bteup.ac.in: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (BTEUP) ने ऑड सेमेस्टर परीक्षा 2026 के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने अपने परिणाम से असंतुष्ट होकर कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अपडेटेड रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जारी

इस प्रक्रिया के बाद छात्रों के अंक बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं। BTEUP re evaluation result 2026 released at bteup.ac.in: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (BTEUP) ने ऑड सेमेस्टर परीक्षा 2026 के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने अपने परिणाम से असंतुष्ट होकर कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाकर अपना अपडेटेड रिजल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि BTEUP ने ऑड सेमेस्टर (1st, 3rd और 5th) परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2025 के दौरान आयोजित की थीं और उनका परिणाम जनवरी 2026 में जारी किया गया था। इसके बाद कई छात्रों ने अपने अंकों से असंतुष्ट होकर री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था।

बोर्ड द्वारा जारी इस रिजल्ट में उन छात्रों के अंकों में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिन्होंने पहले प्राप्त अंकों पर आपत्ति जताई थी। री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के तहत छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की जाती है, ताकि मूल्यांकन में हुई किसी भी गलती को सुधारा जा सके। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना रिजल्ट चेक करें और किसी भी अनऑफिशियल लिंक या अफवाहों से बचें।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना री-इवैल्यूएशन रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर “Re-evaluation Result – Odd Semester” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
इस रिजल्ट के जारी होने के साथ ही छात्रों को अपने फाइनल स्कोर का स्पष्ट आंकलन मिल गया है, जिससे वे आगे की पढ़ाई और करियर से जुड़े फैसले ले सकेंगे। इस प्रक्रिया के बाद छात्रों के अंक बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं। री-इवैल्यूएशन का मतलब है कि छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच करवाते हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं मार्किंग या टोटलिंग में कोई त्रुटि तो नहीं हुई।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article