BSSC 3rd CGL Main Exam 2023: बिहार सीजीएल के लिए कौन व कब तक कर सकता है अप्लाई

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 7, 2023, 02:56 PM IST

BSSC 3rd CGL Main Exam 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, क्या आप जानते ​​हैं कि कौन व कब तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकता है। उम्मीदवार यहां से सारी जानकारी देख सकते हैं साथ ही यहां नोटिफिकेशन डाउनलोड लिंक भी पा सकेंगे।

BSSC 3rd CGL Main Exam 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 3rd CGL Main Exam 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अधिसूचना के साथ साथ रजिस्ट्रेशन विंडों भी खोल दिया गया है, क्या आप जानते हैं कि कौन व कब तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकता है। उम्मीदवार यहां से सारी जानकारी देख सकते हैं साथ ही यहां नोटिफिकेशन डाउनलोड लिंक भी पा सकेंगे।

bihar cgl 2023 apply online

बिहार सीजीएल

कौन कर सकेगा अप्लाई

चूंकि यह मेंस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन है, ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की थी, केवल वे ही BSSC 3rd CGL Main Exam 2023 के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस मुख्य परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bih.gov.in, onlinebssc.com पर जा सकते हैं। यहां ऑनलाइन आवेदन ही मान्य किए जाएंगे।

End of Feed