LIVE

जल्द जारी होने वाला है बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम, यहां से करें चेक

जल्द जारी होने वाला है बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम, यहां से करें चेक

जल्द जारी होने वाला है बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम, यहां से करें चेक

बीएसईबी यानी बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से बहुत जल्द ही कक्षा 12वीं के लिए परिणाम की घोषणा की जाएगी। एक बार घोषित हो जाने के बाद बिहार बोर्ड 2023 का रिजल्ट यहां से डाउनलोड लिंक की मदद से हासिल कर सकेंगे। गौरतलब है कि बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक हुआ था। बिहार बोर्ड की ओर से अब इन परीक्षाओं का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार अपडेट्स उपलब्ध कराए जाएंगे और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com की मदद से बिहार बोर्ड परीक्षा से जुड़े अपडेट्स को चेक कर सकेंगे।

FEB 20, 2023 09:18 IST

BSEB 12th Result इस लिंक पर जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी ने 11 फरवरी, 2023 को बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 का सफलतापूर्वक समापन किया है। बिहार बोर्ड को अब बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.bihar.gov पर जारी करने की उम्मीद है।
FEB 19, 2023 21:29 IST

BSEB, Bihar Board 2023 Exam Result: प्रैक्टिकल परीक्षा, कंपार्टमेंट एग्जाम और पासिंग मार्क्स

बिहार बोर्ड ने 10 से 20 जनवरी, 2023 तक कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की थी। बीएसईबी 12वीं परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को कुल मिलाकर और हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने हैं। इसके अलावा बीएसईबी परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
FEB 19, 2023 20:50 IST

BSEB Bihar Board Exam 2023: कंपार्टमेंट परीक्षा की सही डेट

बीएसईबी की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, कंपार्टमेंटल परीक्षाएं अप्रैल और मई के महीनों में आयोजित होने वाली हैं। बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद इन परीक्षाओं की सही तारीख की घोषणा की जाएगी।
FEB 19, 2023 19:18 IST

Bihar Board 12th Result 2023: रिकॉर्ड समय में बिहार बोर्ड का रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2023: हाल के सालों में बिहार बोर्ड ने एग्जाम करवाने और रिजल्ट जारी करने में कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं। ऐसे में पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए छात्रों को इस बात की उम्मीद है कि Bihar Board Result जल्द जारी हो सकता है हालांकि अभी 12वीं का रिजल्ट जारी होने की उम्मीद नहीं है।
FEB 19, 2023 18:19 IST

BSEB, Bihar Board 2023 Result: कब होंगी कंपार्टमेंट परीक्षा

BSEB की ओर से जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के अनुसार बिहार बोर्ड के कंपार्टमेंट एग्जाम अप्रैल और मई के महीनों में आयोजित होंगे। ऐसे में अगर कोई छात्र पेपर क्लियर नहीं कर पाता, तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा का हिस्सा बन सकता है।
FEB 19, 2023 17:04 IST

BSEB, Bihar Board Exam 2023: बिहार बोर्ड परीक्षा खत्म हुए महज एक सप्ताह

बिहार बोर्ड परीक्षा को खत्म हुए फिलहाल लगभग एक सप्ताह का ही समय हुआ है और इन बातों को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि फिलहाल बोर्ड की कॉपियां चेक करके नंबर तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा बिहार बोर्ड की ओर से भी अब तक रिजल्ट को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
FEB 19, 2023 15:48 IST

Bihar Board Exam 2023 Result: सटीकता के साथ चेक करें रिजल्ट

Bihar Board Exam 2023 Result: ऑनलाइन बिहार बोर्ड 2023 का रिजल्ट जारी होने पर फाइनल होगा। छात्र रिजल्ट में अपनी सभी विवरण की सटीकता को भी ध्यान से सुनिश्चित कर लें क्योंकि यही डिटेल मार्कशीट पर भी छपा होगा।
FEB 19, 2023 14:26 IST

Bihar Board BSEB 12th Result: बिहार एजुकेशन बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम

बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से आयोजित किए गए कक्षा 12वीं के पेपर 1 से 11 फरवरी तक आयोजित हुए थे। प्रैक्टिल परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक जारी हुए थे। कक्षा 10वीं के पेपर 14 फरवरी से शुरू हुए थे। अंतिम पेपर 22 फरवरी को है और पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में 33 फीसदी अंक लाने होंगे।
FEB 19, 2023 14:22 IST

Bihar Board Exam 2023 Result: अप्रैल और मई में कंपार्टमेंट परीक्षा

बिहार बोर्ड रिजल्ट में किसी दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट एग्जाम में फिर बैठने का मौका मिलेगा। इन एग्जाम की तारीख जारी की जानी बाकी है. कंपार्टमेंट का रिजल्ट मई जून में जारी होना है। परीक्षा कैलेंडर में दी गई जानकारी के अनुसार बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा अप्रैल और मई में होने हैं।
FEB 19, 2023 13:34 IST

Bihar Board Exam 2023 Result: बिहार बोर्ड के रिजल्ट में दिया विवरण

बिहार बोर्ड के रिजल्ट में यहां बताया गया कुछ विवरण दिया गया होगा- उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर, विषय, अधिकतम अंक, पासिंग मार्क्स, प्राप्त किए गए अंक, इंटरनल / प्रैक्टिकल अंक, कुल विषय अंक, स्ट्रीम (साइंस/कॉमर्स/आर्ट), बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023 की स्थिति (पास/फेल), डिविजन एग्रीगेट मार्क्स।
FEB 19, 2023 12:44 IST

Bihar Board Exam 2023 Result: बिहार बोर्ड की इन वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट

बिहार एजुकेशन बोर्ड का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद छात्र biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com पर चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को डेट ऑफ बर्थ, रोल नंबर या मांगे गए अन्य विवरण को भरना होगा। इस बार बोर्ड लगभग 30 लाख छात्रों के लिए परिणाम जारी करेगा।
FEB 19, 2023 12:00 IST

Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - कब होगी कंपार्टमेंटल परीक्षा

बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा अप्रैल और मई में होगी। परीक्षा की सटीक तारीख रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित की जाएगी। बता दें कि रिजल्ट मार्च या अप्रैल में जारी होगा।
FEB 19, 2023 11:35 IST

Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - इतने अंक जरूरी

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशित अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं, इससे कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।
FEB 19, 2023 11:07 IST

Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - 10वीं परीक्षा जारी

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में किया जाएगा। जबकि, प्रैक्टिकल परीक्षा 19 जनवरी से 21 जनवरी 2023 तक हुई।
FEB 19, 2023 10:42 IST

Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - कब हुई परीक्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक किया गया। जबकि, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक हुई।
FEB 19, 2023 10:06 IST

Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - कब तक आएगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जारी होगा।
FEB 19, 2023 09:34 IST

Bihar Board 12th Result 2023 LIVE -इस बात का रखें ध्यान

बिहार बोर्ड परीक्षा शामिल स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।
FEB 19, 2023 09:19 IST

Bihar Board 12th Result 2023 LIVE -वेबसाइट पर रखें नजर

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अब बोर्ड जल्द ही रिजल्ट की तारीख घोषित कर सकता है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
FEB 19, 2023 08:11 IST

Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - ऐसे देख पाएंगे नतीजे

बिहार बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।
FEB 19, 2023 07:33 IST

Bihar Board Exam 2023 Result: बीते साल की बिहार बोर्ड रिजल्ट डेट

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार बिहार एजुकेशन बोर्ड का रिजल्ट मार्च में रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा बीते साल BSEB ने 12वीं का रिजल्ट 16 मार्च, 2022 और 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2022 को रिलीज किया था।