Bihar Board Scrutiny Compartment 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा बिहार माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 23 मार्च को दोपहर 1.30 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री सुशील कुमार BSEB बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई थी। इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 13,04,200 छात्र शामिल हुए थे। इस साल का कुल पास प्रतिशत दोनों को मिलाकर 86.23% था। बोर्ड परीक्षा में जिन छात्रों के अंक कम आए हैं और उन्हें भरोसा है कि परीक्षा अच्छी गई थी, वह स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए आपको इसके प्रोसेस के बारे में बताएं।
कितना रहा था लड़कियों का और लड़कों का पास प्रतिशत
जैसा की हमने बता कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा इस साल 13,04,200 छात्रों ने परीक्षा दी थी, उसमें से 6,70,971 लड़कियां थी और 6,33,229 लड़के थे। लड़कों में 5,32,486 पास हुए और उनका पास प्रतिशत 84.09% रहा। वहीं 5,78,611 लड़कियां पास हुई और उनका पास प्रतिशत 86.23% रहा। एक बार फिर 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मार ली है।
स्क्रूटनी के लिए कैसे करें आवेदन
1. 12वीं के जो छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर उन्हें BSEB स्क्रूटनी का लिंक नजर आएगा।
3. छात्र इस लिंक पर क्लिक करें।
4. लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
5. एग्जाइम टाइप का चुनाव करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे।
6. मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
कब से कर सकते हैं स्क्रूटनी के लिए आवेदन
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा देने वाले जो छात्र अपने रिजल्ट से असंतुष्ट है वह 25 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो एक से दो विषय में फेल हुए है।
