बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड on biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा यानी कक्षा 12वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 (Bihar Board Inter Result 2026) आज कर दिया गया है। बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) रिजल्ट की घोषणा 23 मार्च, सोमवार दोपहर 1.30 बजे कर दी है। छात्र बोर्ड परीक्षा के नतीजे biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com से चेक कर सकते हैं और आसान स्टेप्स में अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। इटमीडिएट परीक्षा में 85.19 प्रतिशत है, जिसमें 86.23 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। जबकि 84.09 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है।
बीएसईबी बोर्ड 10वीं का स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें
कितने छात्र 12वीं की परीक्षा में हुए थे शामिल
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में इस साल (2026) में 13.18 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में राज्य के 1762 परीक्षा केंद्रों में किया गया था।
कब हुई थी बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा
बिहार बोर्ड इंटर (Bihar Board 12th Result 2026) की परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक किया गया था। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 13.18 लाख छात्र ने परीक्षा दी थी।
इन वेबसाइट से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- intermediate.biharboardonline.com
- bsebexam.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.biharboardonline.com
- seniorsecondary.biharboardonline.com
- interbiharboard.com
इन वेबसाइट के अलावा छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस (SMS) और डिजिलॉकर पर भी से कर सकते हैं। डिजिलॉकर से भी ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
कैसे करें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड (How to Download BSEB 12th Board Result Scorecard)
1. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. बोर्ड की वेबसाइट के होमपेज पर उन्हें 'Bihar Board 12th Result 2026' का लिंक नजर आएगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
4. नए खुले पेज पर छात्र अपना रोल कोड या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
5. सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आपका बिहार बोर्ड 12वीं स्कोरकार्ड 2026 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. छात्र अब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी पीडीएफ बनाए और प्रिंट आउट भी लें।
डिजिलॉकर से कैसे करें बिहार बोर्ड इंटर का स्कोरकार्ड डाउनलोड
- डिजिलॉकर (DigiLocker) से बिहार बोर्ड का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं। छात्र एप का भी प्रयोग कर सकते हैं।
- आधार/मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर डिजिलॉकर पर लॉग इन करें।
- 'Search या Get Documents' पर क्लिक करें।
- वहां दिए गए 'Bihar School Examination Board' (BSEB) के ऑप्शन को चुनें।
- अब अपनी कक्षा यानी 12वीं का चयन करें।
- इसके बाद रोल नंबर/रोल कोड भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
- अब, आपकी स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड आ जाएगा।
- छात्र इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें।
बता दें की डिजिलॉकर से डाउनलोड किया गया स्कोरकार्ड हर जगह मान्य है। यह प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में कार्य करेगी, जिसका इस्तेमाल आप फॉर्म आदी भरने के लिए कर सकते हैं, जब तक आपको ओरिजनल मार्कशीट नहीं मिल जाती है।
कहां से मिलेगी बिहार बोर्ड की ओरिजिनल मार्कशीट
छात्रों को बता दें कि ओरिजनल मार्कशीट उन्हें उनके संबंधित स्कूल से रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद मिलेगी। ऑनलाइन जारी स्कोरकार्ड छात्रों के लिए एक अंतरिम यानी प्रोविजन मार्कशीट के तौर पर काम करेगा।
