बिग अपडेट! 25 सितंबर को आएगा बिहार एसटीईटी परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, इस डेट तक करेक्शन का मौका

BSEB Bihar STET Dummy Admit Card 2026:बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 25 सितंबर 2026 को बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर डमी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

BSEB Bihar STET Dummy Admit Card 2026: बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 25 सितंबर 2026 को बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने 22 सितंबर तक अपने ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा कर दिए हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर डमी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

BSEB STET Dummy Admit Card 2026

BSEB Bihar STET Dummy Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड

बता दें डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और इसमें सुधार करने की सुविधा 25 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा और सभी जानकारियों को ध्यान से देखना होगा।

End of Feed