BSEB, Bihar Board STET Admit Card: बिहार एजुकेशन बोर्ड की ओर से एसटीईटी यानी बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड को जारी किसी भी समय जारी होने वाला है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com की मदद से जाकर प्रवेश पत्र (Bihar STET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दिए डायरेक्ट लिंक की मदद लेकर भी उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को चेक कर सकते हैं।
Bihar STET Admit Card 2023 Download ऐसे करें डाउनलोड
बिहार बोर्ड यानी BSEB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर लॉग इन करें।
इसके बाद होम पेज पर Bihar STET Admit Card डाउनलोड लिंक को क्लिक करें।
इसके बाद आपको एक लॉग इन पेज दिखेगा।
आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड और लॉग इन बटन को भी क्लिक करें।
आपका Bihar STET एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखेगा।
अपने Bihar STET Admit Card 2023 को डाउनलोड करने के बाद इसे सेव करने के साथ प्रिंट आउट भी निकाल लें।
बिहार एसटीईटी (माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा) परीक्षा तीन शिफ्ट में यानी सुबह 7 बजे, 11 बजे और दोपहर 3 बजे से आयोजित होगी। उम्मीदवार अपने Bihar STET Admit Card की फोटोकॉपी ले जा सकते हैं और एडमिट कार्ड के साथ उन्हें एक ओरिजनल वैध फोटो पहचान पत्र यानी आईडी और साथ ही उसकी एक फोटोकॉपी भी ले जानी होगी।
