एजुकेशन

बिहार बोर्ड 12वीं कॉपी चेकिंग का काम कब से होगा शुरू, एग्जामिनर लिस्ट जारी

Bihar Board Class 12 Answer Sheet: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Sheets) के मूल्यांकन की प्रक्रिया 27 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक शुरू करने का ऐलान कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है, जो जानें कब तक जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट

Image

बिहार बोर्ड 12वीं कॉपी चेकिंग का काम कब से होगा शुरू

Bihar Board Class 12 Answer Sheet Checking: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Sheets) के मूल्यांकन की प्रक्रिया 27 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक शुरू करने का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने कॉपियों की जांच और अन्य संबंधित कार्यों के लिए विषयवार परीक्षकों (Examiners) की सूची आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com और letter12.biharboardonline.com पर अपलोड कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है, जो जानें कब तक जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट

बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, आवश्यकता के अनुसार विषयवार परीक्षकों का चयन कर उनके नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। सरकारी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को ही इस मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

एग्जामिनर अपॉइंटमेंट लेटर कैसे डाउनलोड करें?

बिहार बोर्ड ने एग्जामिनरों के नियुक्ति पत्रों की हार्ड कॉपी स्कूल-वाइज व्यवस्थित कर 22 और 23 फरवरी के बीच जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय भेज दी है। शिक्षक अपनी स्कूल/कॉलेज कोड डालकर बोर्ड की वेबसाइट पर मौजूद “Inter Letter Exam 2026” लिंक के जरिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 का आयोजन

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थीं।

  • सुबह की शिफ्ट: 9:30 बजे से 12:45 बजे तक
  • दोपहर की शिफ्ट: 1:45 बजे से 5:00 बजे तक

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कब जारी होगा

आंसर शीट का मूल्यांकन पूरा होने के बाद ही बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। इसके साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी घोषित की जाएगी।

बिहार बोर्ड 12वीं कॉपी चेकिंग 2026: शिक्षकों के लिए मुख्य निर्देश

बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल शिक्षकों और अधिकारियों के लिए कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं:

स्कूल हेड की जिम्मेदारी:

स्कूल और कॉलेज के प्राचार्यों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त अपॉइंटमेंट लेटर संबंधित शिक्षकों को सौंपे जाएं और उन्हें समय पर मूल्यांकन कार्य के लिए रिलीव किया जाए।

MPP (Marks Posting Personnel) की भूमिका:

इवैल्यूएशन सेंटर पर कॉपी जांच के बाद प्राप्त अंकों को अवार्ड शीट और मार्क्स फॉइल में दर्ज करने की जिम्मेदारी MPP की होगी। इनका चयन DEO कार्यालय से प्राप्त सूची के आधार पर किया जाएगा।

को-एग्जामिनर के नियुक्ति पत्र:

शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि को-एग्जामिनरों के नियुक्ति पत्र सही तरीके से स्कूल हेड तक पहुंचें और समय पर शिक्षकों को सौंपे जाएं।

अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई:

यदि कोई MPP या परीक्षक निर्धारित मूल्यांकन केंद्र पर रिपोर्ट नहीं करता है, तो उसके खिलाफ बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड एक्ट, 1981 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

रिजल्ट और अपडेट कहां देखें?

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 और इससे जुड़े सभी अपडेट्स के लिए स्टूडेंट्स को नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर बने रहें।

पिछले साल के डेटा को देखें, तो कह सकते हैं कि बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम 25 मार्च तक जारी किया जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article