Bihar Board 12th Arts Result 2024: 12वीं रिजल्ट डेट, जानें कब जारी होंगे बिहार बोर्ड नतीजे

BSEB Bihar Board 12th Result 2024, Bihar Board 12th Art Stream Result 2024 Date: बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के आलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी नतीजे देख सकेंगे।

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 Updates in Hindi, Bihar Board 12th Art Stream Result 2024 Date: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

Bihar Board 12th Arts Result 2024

Bihar Board 12th Arts Result 2024

Bihar Board Inter Result 2024: कब जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट

बीते साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 21 मार्च और 10वीं रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया था। वहीं, इस साल भी इंटरमीडिएट के नतीजे होली यानी 25 मार्च से पहले जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड की ओर से रिजल्ट की सटीक तारीख और समय का ऐलान बहुत जल्द किया जाएगा। बता दें कि 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के नतीजे एक साथ ही घोषित होंगे।

यहां चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट (Check Bihar Board 12th Result 2024):

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in या secondary.biharboardonline.com पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट एसएमएस, ‌ उमंग एप और डिजिलॉकर के जरिए भी चेक किया जा सकता है। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

End of Feed