एजुकेशन

Bihar Board 11th Exam Date 2025: जारी हुई बीएसईबी 11वीं की डेटशीट, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं

Bihar Board 11th Exam Date 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 11वीं की डेटशीट जारी कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षाएं 17 मार्च से आयोजित की जाएंगी। एग्जाम दो पालियों में होगा। यहां आप जान सकते हैं।

Image

BSEB Bihar Board 11th Exam Date 2025: यहां देखें बिहार बोड 11वीं की परीक्षा तारीख

Bihar Board 11th Exam Date 2025: बिहार बोर्ड 11वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 11वीं की डेटशीट जारी कर (Bihar Board 11th Exam Date 2025) दी है। बोर्ड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं 17 मार्च से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 से दोपहर 12:45 तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5:25 तक होगी। छात्र यहां अपनी डेटशीट चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 11th Exam Date 2025: कब से कब तक होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 17 मार्च, 18 मार्च, 19 मार्च, 20 मार्च, 21 मार्च, 24 मार्च और 25 मार्च को परीक्षाएं हैं। हालांकि स्कूल की ओर से छात्रों को जानकारी दे दी गई होगी।

Bihar Board 11th Date Sheet 2025: यहां देखें पूरी डेटशीट

17 मार्चफिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, अकाउंट्स, उद्यमिता
18 मार्चगणित, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज
19 मार्चअंग्रेजी
21 मार्चकृषि विज्ञान, अर्थशास्त्र
24मार्चसोशियोलॉजी, म्यूजिक
25 मार्चइतिहास, होम साइंस

बिहार बोर्ड 11वीं के डेटशीट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article