एजुकेशन

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां देखें पिछले 5 वर्षों के पास पर्सेंटेज

BSEB Bihar Board 10th Result 2025, secondary.biharboardonline.com: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं के नतीजे का ऐलान कर सकता है। रिजल्ट घोशित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। साथ ही यहां आप बिहार बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट, पिछले 5 वर्षों के पास पर्सेंटेज और डिवीजन वाइज मार्क्स देख सकते हैं।

Image

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: यहां देखें कब जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2025, secondary.biharboardonline.com: बिहार बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्द ही मैट्रिक का रिजल्ट घोषित कर (Bihar Board 10th Result 2025) सकता है। हालांकि पहले इंटर के नतीजे का ऐलान किया जाएगा। बीते वर्ष के आंकड़ो पर नजर डालें तो बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया (Bihar Board 10th Result) गया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी नतीजे इसी के आसपास घोषित किए जा (BSEB 10th Result 2025) सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट

secondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध करवा (BSEB 10th Result) दिया जाएगा। यहां आप अपना रोल नंबर, रोल कोड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Bihar Board 10th Result 2025: कब हुई थी परीक्षा

बता दें बीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक होगी यहां आप पिछले 5 साल का पास पर्सेंटेज जान सकते हैं।

Bihar Board 10th Result: कब जारी होगा रिजल्ट

बीते वर्ष के आंकड़ो पर नजर डालें तो बीते तीन वर्षों से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को घोषित होते आ रहा है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी रिजल्ट 31 मार्च को ही जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इस वेबसाइट पर परिणाम चेक कर सकेंगे।

Bihar Board 10th Result 2025 Link: इस वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • secondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
  • bsebmatric.org

How To Check Bihar Board 10th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  2. अब BSEB Bihar Board 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहा Roll Number, Roll Code और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

BSEB 10th Result: यहां देखें पिछले 5 साल का पास पर्सेंटेज

  1. 2024 - 82.91%
  2. 2023 - 81.04%
  3. 2021 - 78.17%
  4. 2020 - 80.59%
  5. 2019 - 80.73%

Bihar Board 10th Result: यहां देखें 2024 में डिवीजन वाइज मार्क्स

डिवीजन (Divison) Male Female Total
फर्स्ट डिवीजन (First Division) 2,52,846 1,99,456 4,52,302
सेकेंड डिवीजन (Second Division) 2,52,121 2,72,844 5,24,965
थर्ड डिवीजन (Third Divison) 1,66,093 2,14,639 3,80,732
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति हर बार की तरह इस बार भी नतीजे का ऐलान करने के साथ इस प्रकार डिवीजन वाइज लिस्ट उपलब्ध करवा देगा। छात्रों के मार्कशीट पर डिवीजन लिखा होता है।

Bihar Board 10th Result: पास होने के लिए इतने मार्क्स

बता दें बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article