एजुकेशन

Bihar Board Topper: बेतिया की बेटी माही कैसे बनी बिहार बोर्ड की टॉपर, मुश्किल हालातों में भी नहीं मानी हार

Bihar Board 10th Topper Mahi Sharma : बिहार बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट में एक नाम माही कुमारी शर्मा का भी है, जिन्होंने 487 लाकर पूरे राज्य में परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। वे एक साधारण परिवार से आती हैं, जिसने बिना किसी कोचिंग के सिर्फ सेल्फ स्टडी के जरिये ये मुकाम हासिल किया है। BSEB Bihar Board Topper Mahi Sharma Rank

Image

bseb 10th topper champaran mahi kumari sharma

Bihar Board 10th Topper Mahi Sharma : आज बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी हुए हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में सबरीन परवीन और पुष्पांजलि कुमारी ने 492 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला नंबर हासिल किया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक के टॉपर्स की बात करें तो इसमें पुष्पांजलि, सबरीन परवीन, नाहिद सुल्ताना, अनुपा कुमारी, ओम कुमार, ज्योति कुमारी, अनुभव कुमार, अंश राज, प्रेरणा कुमारी, नसरीन परवीन, अभनीश कुमार, विकास कुमार गुप्ता और रूपेश कुमार शामिल हैं। टॉपर्स की इस लिस्ट में एक नाम माही कुमारी शर्मा का भी है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से बिहार बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने 487 अंक लाकर संयुक्त रूप से 7वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

जानें माही के बारे में...

लक्ष्मी नगर निवासी माही संत टेरेसा बालिका उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्रा हैं। वे एक साधारण परिवार से आती हैं, जिसने बिना किसी कोचिंग के सिर्फ सेल्फ स्टडी के जरिये ये मुकाम हासिल किया है। माही के परिवार की बात करें तो उनके पिता पीएचडी विभाग में प्लंबर का काम करते हैं और माता ललिता देवी गृहिणी हैं। घर में संसाधन हमेशा से सीमित थे। बावजूद इसके रेगुलर पढ़ाई और मेहनत के बूते उन्होंने ये मुकाम हासिल किया।

माही ने बताया क्या था रूटीन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माही ने पढ़ाई के लिए एक रूटीन बनाया और उसी के अनुसार पढ़ाई की। वे हर सब्जेक्ट पर बराबर ध्यान देती थीं। स्कूल की प्राचार्य सिस्टर रेखा टुंडू ने उनकी मदद की, जिससे उनकी तैयारी काफी अच्छी हुई। वे इंटर साइंस में रजिस्ट्रेशन कर अपनी पढ़ाई फिल्हाल जारी रखेंगी। माही ने खुद ही पढ़ाई की। उन्होंने सेल्फ स्टडी के जरिये ये मुकाम पाया है। उन्होंने बताया कि बिना कोचिंग के भी टॉप किया जा सकता है।

प्रेरणा हैं माही

माही विधि की पढ़ाई करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी मैट्रिक टॉपर की सफलता का श्रेय अपने परिवार, माता-पिता, टीचर्स और पूरे स्कूल को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और साथ ही वे अन्य छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article