एजुकेशन

BSEB Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं टॉपर वेरिफिकेशन शुरू, कब तक जारी होंगे नतीजे?

BSEB Bihar Board 10th 12th resul 2026 topper verification begins: बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की दिशा में बड़ा कदम उठा लिया है। बोर्ड ने संभावित टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसे रिजल्ट घोषित होने से पहले की अंतिम और सबसे अहम प्रक्रिया माना जाता है।

Image

BSEB Bihar Board Result 2026 Topper Verification: बिहार बोर्ड रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th 12th resul 2026 topper verification begins: बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की दिशा में बड़ा कदम उठा लिया है। बोर्ड ने संभावित टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसे रिजल्ट घोषित होने से पहले की अंतिम और सबसे अहम प्रक्रिया माना जाता है। बोर्ड हर साल इस प्रक्रिया को अपनाता है, जिससे रिजल्ट की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे। यही कारण है कि बिहार बोर्ड देश के सबसे तेज और व्यवस्थित परीक्षा परिणाम जारी करने वाले बोर्डों में गिना जाता है। बता दें कि बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक 2026 बोर्ड एग्जाम 10th क्लास में 1512963 विद्यार्थी वहीं 12th क्लास में 1317846 स्टूडेंट्स रजिस्टर थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉपर वेरिफिकेशन शुरू होने का मतलब है कि बोर्ड ने रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया है और अब इसे जल्द जारी किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही परिणाम की घोषणा की जाएगी, जिसका इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं। इस वर्ष भी बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में लाखों छात्र शामिल हुए हैं, जो अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।

बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। रिजल्ट की तारीख को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटर (12वीं) का रिजल्ट 20 से 25 मार्च 2026 के बीच जारी किया जा सकता है। वहीं मैट्रिक (10वीं) का परिणाम भी इसी अवधि में घोषित होने की संभावना जताई जा रही है।

कब से कब तक हुई थीं परीक्षाएं

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी के बीच किया गया था। (Bihar Board 12th Result 2026) जबकि 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच निर्धारित थी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित था। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 तक थी। दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक थीं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article