BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2025 (बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट): बिहार बोर्ड 10वीं (BSEB 10th Result 2025) 12वीं (BSEB 12th Result 2025) की परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 12 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेश करवाया था। वहीं अब सभी छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कॉपियों का मूल्यांकन समाप्ति की ओर है। किसी भी वक्त टॉपर्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। हालांकि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.comपर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
बीएसईबी 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें रिजल्ट
- BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब BSEB Bihar Board 12th Intermediate Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number, Roll Code और DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट पिछले साल कब जारी हुआ था
ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी 23 से 25 मार्च तक रिजल्ट का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि इससे संबंधित कोई ऑफिशियल अपडेट अभी नहीं आया है।
बीएसईबी 10वीं 12वीं का रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए आएगा
बता दें हर बार की तरह इस बार भी बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए नतीजे का ऐलान करेंगे। इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर, रोल कोड व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर नतीजे चेक कर सकेंगे। छात्र नीचे दिए इन वेबसाइट पर सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक
- secondary.biharboardonline.com
- results.biharboardonline.com
- bsebmatric.org
- india result
रीचेकिंग के लिए अप्लाई कैसे करें
ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के बाद यदि किसी छात्र को लगता है कि उनके गणना के मुताबिक मार्क्स नहीं आए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। छात्र रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे इसके लिए आपको सब्जेक्टवाइज शुल्क का भुगतान करना होगा।
