एजुकेशन

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आयेगा, @biharboard.co यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2025, Sarkari Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर (Bihar Board 10th Result) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

Image

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2025: यहां देखें कब जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2025, Sarkari Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्द ही हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के परिणाम घोषित कर (Bihar Board 10th Result) सकता है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो 27 मार्च 2025 से मूल्यांकन कार्य शुरू हो चुका है। यह 8 मार्च 2025 तक चलेगा। पटना जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 7 केंद्र बनाए (Bihar Board 12th Result) गए हैं। वहीं राज्यभर में 100 से अधिक केंद्रों पर मूल्यांकन जारी है।

ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी 23 से 31 मार्च के बीच नतीजे का ऐलान किया जा (BSEB 10th Result) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Bihar Board 10th Result 2025: New Updates [08-March-2025]

बिहार बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष आनंद किशोर के द्वारा मैट्रिक रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट निकलकर सामने आ रही है जिसे सभी विद्यार्थी के लिए जाना आवश्यक है | बोर्ड के द्वारा मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुआ था और 25 फरवरी तक मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा चला था और बोर्ड के द्वारा निर्धारित समय 6 मार्च 2025 को आधिकारिक आंसर की ऑब्जेक्टिव का घोषित किया गया है और 10 मार्च तक परीक्षार्थी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं उसके बाद बोर्ड के द्वारा रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा | जिस विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com व www.biharboard.co के माध्यम से रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके आसानी से रिजल्ट देख पाएंगे | मैट्रिक रिजल्ट संबंधित संपूर्ण जानकारी आगे बताई गई है तो पुरालेख अवश्य पढ़े |

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आयेगा 2025 में

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से दसवीं एवं बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह में घोषित किये जाने का अनुमान है। जल्द ही बोर्ड की ओर से रिजल्ट से संबंधित ऑफिशियल डेट की घोषणा की जा सकती है।

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा 2025 में

बिहार बोर्ड बारहवीं कक्षा के नतीजे 22 से 25 मार्च, 2025 के बीच रिलीज हो सकते हैं।

BSEB Bihar Board 10th 12th Result: बिहार बोर्ड 10वीं 12 का रिजल्ट

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • secondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com

Bihar Board 10th 12th Result 2025: कब हुई बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा

बता दें इस बार बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। जबकि 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच निर्धारित थी। परीक्षा दो पालियों में हुई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 से दोपहर 12:45 तक हुई थी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक था।

BSEB 12th Result 2025: कुल कितने छात्र परीक्षा में शामिल

इंटर की परीक्षाओं के लिए कुल 12,92,313 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। जिसमें 6,41,847 छात्राएं व 6,50,466 छात्र शामिल थे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए इस आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 10th 12th Resuot 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

BSEB 10th 12th Result: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • स्कूल कोड
  • विषयवार मार्क्स
  • कुल प्राप्तांक
  • कुल मार्क्स

Bihar Board Result 2025: पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी

बता दें बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Bihar Board 10th Result 2025 पूरी जानकारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा निर्धारित समय पर मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा संपन्न हो चुकी है और बोर्ड के द्वारा मैट्रिक इंटर आधिकारिक आंसर की भी जारी कर दिया गया है और सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर परिणाम मार्च माह में घोषित करने वाला है जिसको लेकर तैयारी चल रही है |

बोर्ड के द्वारा मैट्रीक की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 25 फरवरी 2025 तक आयोजित हुई, वही इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 1 फरवरी 2025 से लेकर 15 फरवरी 2025 के बीच आयोजित हुआ और परिणाम मैट्रिक इंटर का मार्च में घोषित करके बिहार बोर्ड फिर से एक नया रिकॉर्ड स्थापित करने वाला है और बोर्ड के द्वारा पिछले साल के अपेक्षा 2025 का रिजल्ट बेहतर दिया जाएगा |

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article