Bihar Board 10th 12th Exam 2025: कल से शुरू होगी बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा, नोट करें एग्जाम टाइम
BSEB Bihar Board 10th 12th Exam 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा कल यानी 15 फरवरी को समाप्त होने जा रही है। वहीं 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से (Bihar Board 10th Exam 2025) शुरू होगी। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स (Bihar Board 12th Exam) होने चाहिए। यहां आप जान सकते हैं कि बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में क्या ले जाना है और क्या नहीं?
Bihar Board 10th 12th Exam 2025: कल से शुरू होगी बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा, नोट करें एग्जाम टाइम
बता दें बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 12,92,313 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसमें 6 लाख 41 हजार 847 लड़कियां व 6 लाख 50 हजार 466 लड़के शामिल हैं। वहीं अब बीएसईबी 12वीं की परीक्षा समाप्ति की ओर है। वहीं रिजल्ट की बात करें तो पिछले वर्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाया था। नतीजे 23 मार्च को जारी घोषित किए गए थे।
