एजुकेशन

BSEB Compartmental Exam 2026: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

BSEB 12th Compartmental Exam 2026: BSEB ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 23 मार्च को जारी कर दिया था। परीक्षा में शामिल हुए छात्र जो एक या दो विषयों में फेल है अब कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट bsebonline.com पर जाएं।

Image

बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

BSEB 12th Compartmental Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट सोमवार 23 मार्च को जारी कर दिया गया था। इस परीक्षा में शामिल हुए जो छात्र रिजल्ट की घोषणा के बाद एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, उन्हें साल भर की मेहनत बचाने और अंक सुधारने का मौका देते हुए कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। बीएसईबी कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आइए आपको इसकी फीस और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएं।

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट यानी 12वीं की परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हुए छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए 25 मार्च से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 बताई जा रही है। छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी बीएसईबी कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026

संभावित तौर पर बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का आयोजन अप्रैल के अंतिम सप्ताह में किया जा सकता है। इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हो सकता है आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिहार बोर्ड द्वारा परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाए।

कैसे करें कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन

1. छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://bsebonline.com/ पर जाएं।

2. होमपेज पर “Apply for Inter Compartmental-cum-Special Exam 2026” के लिंक नजर आएगा।

3. दिए गए इस लिंक पर क्लिक करें।

4. अब अपना Roll Code और Roll Number डालकर लॉगिन करें।

5. उन विषयों का चयन करें जिनमें आप फेल हुए थे और उनकी परीक्षा देना चाहते हैं।

5. मांगी गई जानकारी भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

6. फॉर्म को सबमिट करते हुए इसकी एक कॉपी प्रिंट कर लें।

क्या है आवेदन शुल्क

12वीं साइंस,कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों को 1000 से 1500 रुपये प्रति विषय का भुगतान करना होगा। विषय के अनुसार, सटीक शुल्क की जानकारी छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article