एजुकेशन

Bihar Board 10th Result 2026: क्या आज 28 मार्च को जारी हो रहा है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? वायरल हुआ फेक नोटिस

Bihar Board 10th Result 2026 Date Time: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने की तिथि और समय को लेकर फेक नोटिस इंटरनेट पर वायरल हो रही है। बता दें, BSEB 10th Result 2026 Date Time पर कोई आधिकारिक खबर नहीं आई है। पिछले बार इन रिजल्ट की घोषणा 29 मार्च को की गई थी, जानें इस बार कब तक आ सकता है परिणाम

Image

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026

Bihar Board 10th Result 2026 Date Time: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने की तिथि और समय को लेकर फेक नोटिस इंटरनेट पर वायरल हो रही है। बता दें, BSEB 10th Result 2026 Date Time पर कोई आधिकारिक खबर नहीं आई है। पिछले बार इन रिजल्ट की घोषणा 29 मार्च को की गई थी, जानें इस बार कब तक आ सकता है परिणाम

Bihar Board Result 2026 एक बार जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com, bsebexam.com, matricbiharboard.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। BSEB 10th Result 2026 check Online के लिए आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज (Bihar Board Matric Result) करना होगा।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 डेट और टाइम से जुड़ा जो फेक नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें लिखा है कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1.30 बजे जारी किया जाएगा। जबकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है। आपभी देखें नोटिस

BSEB 10th Result 2026 Date Time Fake Notice

fake notice

BSEB 10वीं रिजल्ट 2026 की तारीख और समय को लेकर फर्जी नोटिस

पिछले रुझानों के अनुसार, बोर्ड रिजल्ट घोषित करने से पहले, रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक रूप से घोषणा करेगा। बता दें, 23 मार्च को जब बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया था, तो उसी दिन कुछ घंटे पहले आधिकारिक रूप से तारीख और समय की जानकारी दे दी थी। फर्जी खबर वायरल करने वालों ने उसी पैटर्न के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट जारी करने की खबर फैला दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे रिजल्ट

बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बोर्ड के अधिकारियों द्वारा पटना स्थित BSEB कार्यालय में आयोजित की जाएगी। रिजल्ट के साथ-साथ, बोर्ड पास प्रतिशत, टॉपर्स, जिलेवार प्रदर्शन, लिंग-वार पास प्रतिशत और अन्य विवरणों की भी घोषणा करेगा।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट की तारीख, समय, रिजल्ट कैसे देखें और अन्य जानकारियों पर नवीनतम अपडेट के लिए इस ब्लॉग को फॉलो करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article