OTET Result 2025 Released: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा ने विशेष ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (ओटीईटी) 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने ଓଡ଼ିଶା ଶିକ୍ଷକ ଯୋଗ୍ୟତା ପରୀକ୍ଷା (Odisha Teacher Eligibility Test) में भाग लिया था वे आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in या खबर में दिए लिंक से अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसई ने एक आधिकारिक सूचना में कहा, "परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.bseodisha.ac.in पर दोपहर 1 बजे से उपलब्ध है। योग्य उम्मीदवार 15 नवंबर (शाम 4 बजे से) से 15 जनवरी, 2026 की मध्यरात्रि तक शुल्क का भुगतान करके बोर्ड की वेबसाइट से अपना डिजिटल प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।"
OTET Result 2025 Step to Download
स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित विवरण दिए जाएंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Result पर क्लिक करें।
- 15/11/2025 SPECIAL ODISHA TEACHER ELIGIBILITY TEST (SOTET), 2025 पर क्लिक करें
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- ओटीईटी परिणाम 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
जो लोग परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके, वे 22 नवंबर 2025 तक उपलब्ध ऑनलाइन पोर्टल से अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
OTET Result 2025 Pdf में क्या होगी जानकारी
स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित विवरण दिए जाएंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर / पंजीकरण संख्या
- पिता का नाम / माता का नाम
- जन्म तिथि
- श्रेणी (सामान्य / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / अन्य)
- लिंग
- विषय / परीक्षा (पेपर-I / पेपर-II)
- प्रत्येक खंड में प्राप्त अंक
- प्राप्त कुल अंक
- अधिकतम अंक
- योग्यता स्थिति (योग्य / अयोग्य)
- कट-ऑफ अंक (यदि लागू हो)
- परिणाम घोषणा तिथि
- आगे की प्रक्रिया के लिए निर्देश
इस वर्ष, कुल 75,403 उम्मीदवारों ने पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 72,413 उत्तीर्ण हुए हैं। 48,153 उम्मीदवारों ने दोनों पेपर पास किए हैं, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 66.50% हो गया है।
