राजस्थान में आयुर्वेद नर्सिंग और BSc नर्सिंग में एडमिशन शुरू, आर्ट्स और कॉमर्स के छात्र भी कर सकेंगे आवेदन

राजस्थान आयुर्वेद नर्सिंग काउंसिल ने 2026-27 सत्र के DAN&P डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन शुरू किए हैं। खास बात यह है कि इसमें आर्ट्स और कॉमर्स के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

आयुर्वेद और आयुष सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे छात्रों के लिए राजस्थान से अच्छी खबर है। राजस्थान आयुर्वेद नर्सिंग काउंसिल ने 2026-27 सत्र के DAN&P डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। खास बात यह है कि पहली बार इस कोर्स के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिए जा रहे हैं। यही नहीं, इस बार आर्ट्स और कॉमर्स के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

BSc Nursing Admission

राजस्थान में आयुर्वेद नर्सिंग और BSc नर्सिंग में एडमिशन शुल्‍क

इसके साथ ही आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर से जुड़े संस्थानों में BSc Nursing (Ayurveda) में प्रवेश के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। दोनों कोर्सों को मिलाकर राज्य के 246 सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में कुल 14,360 सीटों पर एडमिशन होगा। इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed