एजुकेशन

BPSC Tre-4: बीपीएससी टीआरई-4 भर्ती के लिए कब होंगे रजिस्ट्रेशन, भरे जाएंगे टीचर्स के 27 हजार से ज्यादा पद

Sarkari Naukri in Bihar: बिहार सरकार अगले कुछ दिनों में बिहार लोक सेवा आयोग को बीपीएससी टीआरई-4 के लिए अधियाचना भेजने वाली है। इसके बाद आयोग इस भर्ती से संबंधितऑफिशियल नोटिस जारी करेगा, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा।

Image

BPSE Tre-4

BPSC Tre-4 Recruitment: बिहार में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार के सरकारी स्कूलों में जो भी छात्र टीचर बनना चाहते हैं उनके लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार सरकार अगले कुछ दिनों में बिहार लोक सेवा आयोग को बीपीएससी टीआरई-4 के लिए अधियाचना भेजने वाली है। इसके बाद आयोग एक ऑफिशियल नोटिस जारी करेगा, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सिंह ने जल्द प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी है।

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा नोटिस जारी होने के बाद ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को हरी झंडी मिल जाएगी। बीपीएससी टीआरई-4 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगी। साथ ही आवेदन बीपीएससी द्वारा निर्धारित तिथियों पर ही किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार अगले पांच दिनों के अंदर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भर्ती का नोटिफिकेशन भेजेगी।

इन तारीखों की कर लें नोट

TRE 4 की परीक्षा- 16 से 19 दिसंबर

TRE 4 का रिजल्ट 20 से 24 जनवरी 2026 तक

TRE 4 के लिए संभावित पद 26 हजार से 27 हजार पद

कब आएगा रिजल्ट?

उन्होंने बताया कि टीआरई भर्ती के लिए लगभग सभी जिलों का ब्योरा आ चुका है। अभी चार जिलों की जानकारी आनी बाकी है। साथ ही इस चरण में 26 से लेक 27,000 पदों पर बहाली होने की संभावना है। उन्होंने आगे बताया कि इस परीक्षा के बाद टीआरई-5 परीक्षा कराई जाएगी।

टीआरई 4 परीक्षा की तिथि 16 से 19 दिसंबर तक रखी गई है। TRE 4 का रिजल्ट 20 जनवरी से लेकर 24 जनवरी 2026 के बीच आ जाएगा। वहीं इस भर्ती के लिए संभावित पदों की संख्या 26,000 से लेकर 27,000 तक बताई जा रही है। यानि कि इस भर्ती के जरिये इतनी बड़ी संख्या में पद भरे जाएंगे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article