BPSC TRE 3 Vacancy: NIOS से 18 माह D.El.Ed करने वाले शिक्षकों की सेवा होगी समाप्त, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश

BPSC TRE 3 Vacancy: विभाग ने आदेश दिया है कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान यानी NIOS से 18 महीने का D.El.Ed करने वाले और इसी योग्यता पर नियुक्त हुए शिक्षकों की सेवा समाप्त की जाए

BPSC TRE 3 Recruitment: शिक्षा विभाग ने TRE-3 भर्ती के तहत नियुक्त शिक्षकों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने आदेश दिया है कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान यानी NIOS से 18 महीने का D.El.Ed करने वाले और इसी योग्यता पर नियुक्त हुए शिक्षकों की सेवा समाप्त की जाए। सभी DEO को भेजा गया पत्रप्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि ऐसे शिक्षकों की पहचान कर नियमानुसार सेवा समाप्ति की कार्रवाई करें। कार्रवाई पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट विभाग को भेजना भी जरूरी होगा।

BPSC TRE 3

क्यों मान्य नहीं है NIOS का 18 माह का D.El.Ed

शिक्षा विभाग ने विज्ञापन संख्या 22/2024 की कंडिका-2बी4 और 7 दिसंबर 2023 के विभागीय आदेश का हवाला दिया है। इन दोनों में साफ है कि NIOS का 18 महीने का D.El.Ed कोर्स शिक्षक नियुक्ति के लिए वैध योग्यता नहीं मानी जाएगी। इसलिए इस प्रमाणपत्र के आधार पर हुई नियुक्तियां नियमों के खिलाफ हैं।

End of Feed