एजुकेशन

BPSC Assistant Professor result 2023 Declared: जारी हुआ बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

BPSC Assistant Professor result 2023 Declared: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

BPSC Assistant Professor result 2023 Declared: यहां चेक करें बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट

BPSC Assistant Professor result 2023 Declared: बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC Assistant Professor result) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

BPSC Assistant Professor result: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षाएं 26 मई को आयोजित की गई थी। इसके लिए प्रोविजनल आंसर की 10 जुलाई को जारी कर दिया था। इसके बाद सेकेंड प्रोविजनल आंसर की 09 अगस्त को जारी किया गया था, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 12 अगस्त तक का समय दिया गया था। फाइनल आंसर की 23 अगस्त को जारी किया गया है। अब अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

BPSC Assistant Professor result 2023: यहां करें चेक

  • BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Assistant Professor result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • Merit List आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • यहां सर्च बॉक्स में अपना नाम दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो आप सफल माने जाएंगे।

बीपीएससी सहायक प्राध्यापक की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए अलग से सूचित किया जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article