BPSC Assistant Engineer Answer Key 2022 Released, BPSC AE Provisional Answer Key 2022, bpsc.bih.nic.in: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने बिहार असिस्टेंट इंजीनियर प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC Assistant Engineer Exam 2022: कब हुई थी परीक्षा?
आयोग द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर यानी सहायक अभियंता (सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 13 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक, 11:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।
BPSC AE Answer Key 2022: ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति है तो वह प्रामाणिक स्रोत / साक्ष्य के साथ अपनी आपत्ति या सुझाव स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। ध्यान रहे कि आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 4 नवंबर की शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। तय समय के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download BPSC Assistant Engineer Exam Provisional Answer Key 2022
- सबसे पहले अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर 'Important Notice: Invitation of Objection to Answers of Assistant Engineer (Civil/Mechanical/Electrical) Written (Objective) Competitive Examination' के नीचे विषय वार आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी BPSC Assistant Engineer Answer Key 2022 डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
BPSC Assistant Engineer Result 2022: कब आएगा रिजल्ट?
बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर प्रोविजनल आंसर की 2022 पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल उत्तर कुंजी और फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है की लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नजर बनाए रखें।
