एजुकेशन

BPSC AEDO Admit Card : 3 अप्रैल को जारी होगा बीपीएसई एईडीओ परीक्षा का एडमिट कार्ड, bpsc.bihar.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड

BPSC AEDO Admit Card 2026 : बीपीएसई एईडीओ परीक्षा का ई-एडमिट कार्ड कल से डाउनलोड किया जा सकेगा। 17 और 18 अप्रैल की परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर की जानकारी 14 अप्रैल से उपलब्ध होगी। इसी तरह, 20 और 21 अप्रैल को परीक्षा देने वाले छात्रों को उनके परीक्षा केंद्र की डीटेल्स 17 अप्रैल से मिलेगी। BPSC AEDO Admit Card 2926, BPSC Exam 2026, AEDO Exam Date, AEDO Admit Card

Image

BPSC AEDO Admit Card 2026

BPSC AEDO Admit Card 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा, जो कल यानी 3 अप्रैल, 2026 को जारी होने की उम्मीद है। जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। ये परीक्षा राज्य के कई जिलों में 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं ई-एडमिट कार्ड कल से डाउनलोड किया जा सकेगा। 17 और 18 अप्रैल की परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर की जानकारी 14 अप्रैल से उपलब्ध होगी। इसी तरह, 20 और 21 अप्रैल को परीक्षा देने वाले छात्रों को उनके परीक्षा केंद्र का विवरण 17 अप्रैल से मिलेगा।

BPSC AEDO एडमिट कार्ड 2026 कैसे करें डाउनलोड How to Download BPSC AEDO (Assistant Education Development Officer) Admit Card:

छात्र BPSC AEDO एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं...

  • आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • AEDO एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण, जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
  • किसी भी गलती के मामले में, संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना जरूरी है ताकि परीक्षा की तारीख से पहले इसे ठीक किया जा सके।

छात्र इस तरह के और अपडेट और सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक भी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे डाउनलोड करते समय ये चेक कर लें कि उनके ई-एडमिट कार्ड पर उनका रोल नंबर और बार कोड साफ तौर पर दिखें। किसी भी गलती को एग्जाम की तारीख से पहले ठीक कर लिया जाना चाहिए। हर एक उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक एक्स्ट्रा कॉपी साथ ले जाना जरूरी है। इस एक्स्ट्रा कॉपी पर साइन करके परीक्षा प्रोसेस के दौरान निरीक्षक को जमा करना अनिवार्य है।

रिपोर्टिंग का समय और एंट्री के नियम:

उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति केवल परीक्षा शुरू होने के समय से एक घंटा पहले तक ही दी जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के परीक्षा नियंत्रक ने ये सूचना जारी की है और उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा के दिनों में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article