एजुकेशन

BPSC 70th Answer Key 2024: बिहार 70वीं परीक्षा की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

BPSC 70th Exam Answer Key 2024 Released: बिहार 70वीं कंबाइंड परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 70वीं कंबाइंड परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने सेट के अनुसार, आंसर की चेक कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन का विकल्प भी दिया गया है।

Image

बिहार 70वीं परीक्षा की आंसर की

Photo : iStock

BPSC 70th Exam Answer Key 2024 Released: बिहार 70वीं कंबाइंड परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 70वीं कंबाइंड परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने सेट के अनुसार, आंसर की चेक कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन का विकल्प भी दिया गया है।

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी के पहले हफ्ते में हुआ था। इस परीक्षा को लेकर काफी हंगामा भी देखने को मिला था। अब परीक्षा के लिए आंसर की जारी हो गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे वो नीचे दिए स्टेप्स से आंसर की चेक कर सकते हैं।

BPSC 70th Answer Key ऐसे करें चेक

  • आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Bihar BPSC 70th Pre Exam Recruitment 2024 Download Answer Key for 1957 Post के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Check Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक करें।
  • आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
BPSC 70th Exam GS Paper Answer Key यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

BPSC 70th Exam Answer Key Objection

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 70वीं कंबाइंड परीक्षा के लिए जारी आंसर की को चेक करने के बाद आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। कैंडिडेट्स किसी गलती पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन फाइल करने के लिए 16 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है।

BPSC Exam पर हुआ था हंगामा

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को हुई थी। अभ्यर्थियों ने परीक्षा के दौरान बापू परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक होने और धांधली का आरोप लगाया था। हंगामें के बाद बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस केंद्र पर 12,000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दिया था जिसके लिए 4 जनवरी को दोबारा परीक्षा आयोजित किया गया।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article