एजुकेशन

BPSC 68th Prelims Result 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार, जानें कितना होगा कट ऑफ

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 7, 2023, 07:36 PM IST

BPSC 68th Prelims Result 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां संभावित कट ऑफ अंक चेक कर सकते हैं।

Image

BPSC 68th Prelims Result 2023

Photo : iStock

BPSC 68th Prelims Result 2023, BPSC 68th Prelims Expected Cut Off 2023: बीपीएससी 68वीं रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट चेक करने के लिए भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BPSC 68th Prelims Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा

बीपीएससी की ओर से 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को दो शिफ्ट में किया गया था। जबकि, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 फरवरी 2023 को जारी हुई। इस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद आयोग ने 4 मार्च को फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी थी।

BPSC 68th Prelims Result 2023 Date: कब आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, आयोग ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख नहीं घोषित की है। रिजल्ट जारी होने के बाद आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

BPSC 68th Prelims Expected Cut Off 2023
Category BPSC 68th Prelims Expected Cut Off 2023
जनरल (महिला) 90-98
जनरल (पुरुष) 95-100
एससी (महिला)76-80
एससी (पुरुष) 86-90
एसटी (महिला)84-90
एसटी (पुरुष)85-90
बीसी (महिला)85-90
बीसी (पुरुष)90-95
ईबीसी (महिला) 83-88
ईबीसी (पुरुष)90-95
ईडब्ल्यूएस (महिला) 85-90
ईडब्ल्यूएस (पुरुष)90-93
BPSC 68th Prelims Exam 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। बता दें कि बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article