एजुकेशन

BPSC 68th Mains Result 2023: जारी हुआ बीपीएससी 68वीं मेन्स रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

BPSC 68th Mains Result 2023, Sarkari Result 2023: बीपीएससी ने 68वीं मेन्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बीपीएससी 68वीं मेन्स रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC 68th Mains Result 2023

BPSC 68th Mains Result 2023, Sarkari Result 2023: बीपीएससी 68वीं मेन्स रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बीपीएससी 68वीं मेन्स रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 68th Mains Result 2023: इतने अभ्यर्थी हुए सफल

बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 12 मई, 17 मई और 18 मई 2023 को पटना के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। आज आयोग ने इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, बीपीएससी 68वी मेन्स एग्जाम में कुल 867 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इस सभी अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा इंटरव्यू की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी।

How to Download BPSC 68th Mains Result 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • फिर बीपीएससी 68वीं मेन्स रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

BPSC 68th Mains Sarkari Result 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 25 नवंबर से 30 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article