Board Exam 2025: बोर्ड सीजन में सिर्फ पढ़ना नहीं, अच्छा खाना और पर्याप्त नींद लेना भी है जरूरी, देखें एक्सपर्ट एडवाइज

Board Exam Tips for Students: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया ‘परीक्षा पे चर्चा’ एपिसोड में शीर्ष पोषण विशेषज्ञों ने स्कूली छात्रों को पर्याप्त नींद लेने, घर का बना भोजन खाने और तनाव से बचने के लिए ज्यादा खाने से परहेज करने जैसे मंत्र साझा किए।

Board Exam Tips for Students: पोषण एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों शोनाली सभरवाल, रुजुता दिवेकर और रेवंत हिमतसिंगका ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के एक विशेष सत्र के दौरान स्वास्थ्यकर आहार की आदतों के महत्व और अकादमिक सफलता में अच्छी नींद की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। ‘परीक्षा पे चर्चा’ के वार्षिक कार्यक्रम के प्रारूप में प्रधानमंत्री ने इस बार बदलाव किया है। उन्होंने इस बार अधिक अनौपचारिक संवाद को प्राथमिकता दी और उन्हें बातचीत के लिए दिल्ली की प्रतिष्ठित सुंदर नर्सरी में ले गए।

Board Exam Tips for Students

बोर्ड सीजन में सिर्फ पढ़ना नहीं, अच्छा खाना और पर्याप्त नींद लेना भी है जरूरी, देखें एक्सपर्ट एडवाइज

मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम और आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जग्गी वासुदेव जैसी प्रख्यात हस्तियों ने विभिन्न एपिसोड में जीवन और सीखने के प्रमुख पहलुओं पर अपने अनुभव और ज्ञान साझा किए।

End of Feed