LIVE

Sarkari Naukri: इन विभागों में निकली बंपर सरकारी नौकरी, यहां करें चेक

यदि आप भी जानना चाहते हैं कि लेटेस्ट जॉब क्या है? तो यहां सरकारी नौकरी 2023 से जुड़े नए नोटिफिकेशन, प्रतियोगी परीक्षा की तिथियां, एडमिट कार्ड, आंसर की और रिजल्ट जैसी जानकारी को डायरेक्ट लिंक के साथ दिया जा रहा है। यही नहीं आप एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर से खुद को अपडेट रख पाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Mar 12, 2023, 08:51 IST
Follow on Google News
Sarkari Naukri: इन विभागों में निकली बंपर सरकारी नौकरी, यहां करें चेक

सरकारी नौकरी से जुड़ी हर नई खबर के लिए इस पेज पर बने रहें, यहां सरकारी नौकरी 2023 के अंतर्गत हर जरूरी खबर को कवर किया जा रहा है, खासकर हिंदी भाषी राज्यों से निकलने वाली सरकारी नौकरी को समय समय पर अपडेट किया जाता है। सरकारी वैकेंसी में रुचि रखने वाले उम्मीदवार यहां लेटेस्ट सरकारी नौकरी देख सकेंगे। बता दें, यहां 10वीं 12वीं पास या ग्रेजुएट सभी के लिहाज से Sarkri Naukri की जानकारी दी जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार समय समय पर इस पेज को विजिट करना न भूलें।

Bihar Board 12th Result 2023 Direct Link LIVE: Check here

सरकारी नौकरी कैसे पाएं? सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी? इसके लिए जरूरी है कि आप हर बड़े आयोग की तरफ से निकलने वाले अपडेट जान पाएं। इस समय कर्मचारी चयन आयोग, संघ लोक सेवा आयोग, बीपीएससी, एमपीएससी व अन्य आयोग द्वारा निकलने वाले अपडेट को दिया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस भर्ती, डिफेंस सेक्टर में नौकरी, हेल्थ व मेडिकल लाइन में निकलने वाली नौकरी आदि को भी कवर किया जाता है।

Bihar Board 10th Result 2023 Direct Link

MAR 10, 2023 22:11 IST

Sarkari Naukri Result 2023 Live: यूपीपीएससी पीसीएस 2023 के लिए आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, यूपीपीएससी पीसीएस 2023 के लिए आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है।

MAR 10, 2023 20:21 IST

IDBI Bank Sarkari Naukri: इतना होगा वेतन

मैनेजर (Manager): ग्रेड 'बी' के तहत रुपये 48170-1740(1)-49910-1990(10)-69810 (12 साल)
सहायक महा प्रबंधक (AGM): ग्रेड 'सी' के तहत रुपये 63840-1990(5)-73790-2220(2)-78230 (8 साल)
डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM): ग्रेड 'डी' के तहत रुपये 76010-2220(4)-84890-2500(2)-89890 (7 साल)

MAR 10, 2023 19:32 IST

Bank Sarkari Naukri 2023: आईडीबीआई बैंक में निकली वैकेंसी

आईडीबीआई बैंक की ओर से असिसटेंट मैनेजर और एसओ के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। सहायक प्रबंधक के लिए विशेषज्ञ अधिकारी के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट अब 12 मार्च 2023 रखी गई है। इसके अलावा उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in की मदद से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

MAR 10, 2023 18:36 IST

Sarkari Naukri 2023 CSIR CRRI Recruitment: वेबसाइट crridom.gov.in पर करें आवेदन

सीएसआईआर के केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान की साइंटिस्ट ग्रेड-4 (2) पदों पर भर्ती को लेकर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in की मदद से अपने आवेदन कर सकते हैं।

MAR 10, 2023 18:03 IST

KVS Teacher Sarkari Naukri Recruitment: 28 फरवरी को रद्द हुई परीक्षा

केवीएस यानी केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से ऐसा बताया गया है कि संगठन की ओर से अपरिहार्य कारणों से बरिया रोड, मुजफ्फरपुर डिजिटल सेंटर, अहियापुर, दादर, मुजफ्फरपुर बिहार समेत कई केंद्रों में 28 फरवरी 2023 को आयोजित प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए केवीएस कंप्यूटर आधारित परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

MAR 10, 2023 17:08 IST

Sarkari Naukri 2023 Live: वैज्ञानिक पदों के लिए करें आवेदन

सीएसआईआर की ओर से केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान की ओर से साइंटिस्ट ग्रेड-4 पदों पर भर्ती को लेकर इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।

MAR 10, 2023 16:46 IST

KVS Sarkari Naukri 2023: दोबारा एग्जाम के लिए केंद्रीय विद्यालय एडमिट कार्ड

केंद्रीय विद्यालय यानी केवीएस की ओर से शिक्षक भर्ती की दोबारा परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय री एग्जाम का हिस्सा बनने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in की मदद से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।

MAR 10, 2023 15:39 IST

PCIL Sarkari Naukri 2023: इन पदों के लिए निकली है वैकेंसी

असिसटेंट ऑफिसर ट्रेनी (एचआर) पावरग्रिड - 27 वैकेंसी
असिस्टेंट अफसर ट्रेनी (एचआर) डीवीसी - 5 वैकेंसी
असिस्टेंट ऑफिसर ट्रेनी (एचआर) वीसीटीयूआईएल - 3 वैकेंसी
पदों की कुल संख्या - 35

MAR 10, 2023 15:06 IST

PGCIL Sarkari Naukri Recruitment 2023: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में वैकेंसी

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) की ओर से सहायक अफसर ट्रेनी पदों को लेकर ऑनलाइन एप्लिकेशन आमंत्रित किए गए हैं और इसके लिए उम्मीदवार powergrid.in की मदद से अप्लाई कर सकेंगे।

MAR 10, 2023 14:12 IST

Sarkari Naukri Admit Card 2023: केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड जारी

केंद्रीय विद्यालय संगठन यानी केवीएस की ओर से शिक्षक भर्ती की दोबारा होने वाली परीक्षा को लेकर प्रवेश पत्र को जारी कर दिया गया है। शिक्षक भर्ती के री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।

MAR 10, 2023 13:03 IST

Sarkari Naukri 2023 Live: इस राज्य के बिजली विभाग में निकली भर्ती

बिजली विभाग की ओर से साउदर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ऑफ तेलंगाना लिमिटेड के अंदर जूनियर लाइनमैन के पदों को लेकर भर्ती को लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। जूनियर लाइनमैन पदों के लिए 1553 पदों की भर्ती को लेकर घोषणा की गई है।

MAR 10, 2023 11:50 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जारी किया नया अपडेट

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली में 388 गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 17 मार्च तक recruitment.nta.nic.in या jnu.ac.in/career पर परीक्षा शुल्क का भुगतान और आवेदन कर सकते हैं। पहले आखिरी तारीख 10 मार्च थी।

MAR 10, 2023 10:56 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - शुरू हुई टीएचडीसी भर्ती 2023

THDC Recruitment 2023 से जुड़ी नया अपडेट आया है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, एक मिनी रत्न अनुसूची 'ए' कंपनी ने कार्यकारी प्रशिक्षु (मानव संसाधन) है, इस कंपनी ने कार्यकारी प्रशिक्षु (जनसंपर्क) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। उम्मीदवार 30 मार्च 2023 को या उससे पहले टीएचडीसी भर्ती 2023 नौकरी अधिसूचना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MAR 10, 2023 10:25 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - एचएसएससी के जरिये 31,529 पद भरे जाएंंगे 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, एचएसएससी ने मुख्य परीक्षा के लिए सरकारी नौकरी अधिसूचना जारी की है। यह ग्रुप सी के पदों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान है। इस भर्ती अभियान के जरिये 31,529 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने के लिए hssc.gov.in पर जाएं।

MAR 10, 2023 09:52 IST

Sarkari Naruki 2023 Live - आदर्श विद्यालय संगठन में नौकरी, हजार पदों पर मौका

ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन, ओएवीएस ने टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार OAVS की आधिकारिक वेबसाइट oav.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 1010 पदों को भरेगा। पंजीकरण प्रक्रिया 7 मार्च, 2023 को शुरू हुई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल, 2023 है।

MAR 10, 2023 08:56 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - यूजीसी ने जारी किया 5वें चरण के लिए एडमिट कार्ड

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के पांचवें चरण की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर परीक्षा या UGC NET दिसंबर 2022 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार चरण 5 के लिए यूजीसी नेट प्रवेश पत्र ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

MAR 10, 2023 08:12 IST

Sarkari Results 2023 Live - जारी हुए PSTET 2023 एडमिट कार्ड

पंजाब स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने आधिकारिक तौर पर PSTET 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट pstet2023.org पर उपलब्ध है। कार्यक्रम के अनुसार, पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 12 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली है। वार्षिक परीक्षा दो पेपरों - पेपर 1 (प्राथमिक स्तर) और पेपर 2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी।

MAR 09, 2023 21:03 IST

Sarkari Naukri Delhi Jal Board ICSIL: दिल्ली जल बोर्ड के पदों की योग्यता

मीटर रीडर - इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं पास होने चाहिए।
फील्ड सुपरवाइजर - जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।

MAR 09, 2023 20:44 IST

Sarkari Naukri 2023 Live: दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी का मौका

दिल्ली जल बोर्ड में कई पदों पर सरकारी नौकरी निकली है और यहां पर उन पदों और उन पर आई वैकेंसी के विवरण को देखा जा सकता है।
फील्ड सुपरवाइजर - 97 पद
मीटर रीडर - 486 पद
कुल पदों की संख्या - 583 पद

MAR 09, 2023 20:25 IST

DJB Sarkari Naukri 2023: दिल्ली जल बोर्ड में बिन परीक्षा नौकरी का मौका

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम इंडिया लिमिटेड यानी ICSIL की ओर से दिल्ली जल बोर्ड में तैनाती को लेकर फील्ड सुपरवाइजर और मीटर रीडिंग पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीवार ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकेंगे।

MAR 09, 2023 18:49 IST

Sarkari Naukri 2023 Live: कक्षा 12वीं पास का डिग्री या डिप्लोमा

मध्य प्रदेश में जो वैकेंसी निकली है उस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं में छात्र के पास संबंधित डिप्लोमा या डिग्री होनी जरूरी है। अगर आयु सीमा की बात करें तो आवेदन की आयु 1 जनवरी 2023 तक कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकेंगे।

MAR 09, 2023 17:47 IST

MPPEB Sarkari Naukri 2023: मध्य प्रदेश में आवेदनों का सुनहरा मौका

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की बंपर वैकंसी निकली है और उम्मीदवारों के लिए अप्लाई करने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड यानी एमपीपीईबी की ओर से असिस्टेंट ग्रेड 3, टाइपिस्ट, स्टेनोटापिस्ट समेत ग्रुप 4 के कई सारे पदों को लेकर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी हुआ है।

MAR 09, 2023 17:22 IST

Sarkari Naukri 2023 Live: ये है वैकेंसी का डिटेल्स

सीधी भर्ती बैकलॉग - 519 पद
सीधी भर्ती - 2206 पद
संविदा भर्ती - 219 पद
संविदा भर्ती बैकलॉग- 103 पद
कुल खाली पदों की संख्या - 3047 पद

MAR 09, 2023 17:00 IST

Sarkari Naukri 2023 Live: मध्य प्रदेश में बंपर सरकारी नौकरी

एमपीपीईबी यानी मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड की ओर से असिस्टेंट ग्रेड 3, टाइपिस्ट, स्टेनोटापिस्ट सहित ग्रुप-4 के कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती अभियान के अनुसार 3 हजार से ज्यादा वैकेंसी पर भर्ती की जानी है।

MAR 09, 2023 16:03 IST

Sarkari Naukri 2023 Live: केंद्रीय यूनिवर्सिटी में कई पद खाली

केंद्रीय यूनिवर्सिटी, आईआईटी और आईआईएम में कई सारे पद खाली हैं और इसके करीब 29 हजार पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इसमें 9800 से ज्यादा शैक्षणिक पद हैं।

MAR 09, 2023 15:29 IST

SBI CBO Results 2023: एसबीआई सीबीओ का रिजल्ट हुआ जारी

भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई की ओर से सर्कल बेस्ड अफसर के कुल मिलाकर 1422 पदों की भर्ती को लेकर आयोजित एग्जाम का अंतिम परिणाम जारी हो गया है। एसबीआई की ओर से 4 दिसंबर 2022 को देश के 33 राज्यों के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन किया गया था।

MAR 09, 2023 13:42 IST

UCEED Sarkari Naukri 2023: आईआईटी बॉम्बे यूसीड परीक्षा

आईआईटी यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे यानी आईआईटी बॉम्बे की ओर से अंडर ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) 2023 के लिए परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।

MAR 09, 2023 12:49 IST

Sarkari Naukri 2023 Live: गेल और इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के इन पदों पर भर्ती

ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन (OAVS), स्कूल और जन शिक्षा विभाग, ओडिशा सरकार की ओर से कई विषयों को लेकर शिक्षकों और प्रधान अध्यापक के 1010 पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ओडिशा आदर्श विद्यालये संगठन की ओर से निकाली भर्ती में प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी और आर्ट टीचर के पदों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

MAR 09, 2023 12:32 IST

Sarkari Result Live - घोषित हुआ IIT बॉम्बे UCEED 2023 का परिणाम

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT बॉम्बे ने UCEED 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। 
इन रिजल्ट्स को UCEED अब आधिकारिक वेबसाइट - uceed.iitb.ac.in पर से देखा जा सकता है।
बता दें, पीजी कार्यक्रमों के लिए सीईईडी परिणाम 7 मार्च, 2023 को घोषित किया गया था।
 

MAR 09, 2023 11:54 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - 23 मार्च को याचिका पर होगी सुनवाई

JEE Advanced 2023: जेईई के अभ्यर्थियों ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर छूट की मांग की है। हाल ही में एक अपडेट में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र और अन्य उत्तरदाताओं को नोटिस जारी किया है। यह जेईई एडवांस 2023 में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए छूट की मांग करने वाली एक याचिका पर प्रतिक्रिया मांगता है। आईएएनएस की रिपोर्ट है कि आवेदकों ने आग्रह किया है कि उनके लिए इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा को फिर से लेना संभव बनाया जाए। दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले की सुनवाई 23 मार्च को करेगा।

MAR 09, 2023 10:56 IST

Sarkari Result 2023 Live: MPPEB ने 3047 पदों के लिए मंगाए आवेदन

MPPEB Group 4 Recruitment 2023 में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड एमपीपीईबी ग्रुप 4 भर्ती 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। उम्मीदवार ग्रुप 4 पदों के लिए esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2023 तक है। एमपीपीईबी ग्रुप 4 भर्ती 2023 परीक्षा 2 जुलाई, 2023 को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। इस भर्ती अभियान के जरिये 3047 पदों को भरा जाएगा।

MAR 09, 2023 10:15 IST

Sarkari Result 2023 Live - जारी हुआ यूपीएससी सीडीएस 1 2022 स्कोरकार्ड

UPSC CDS 1 2022 Scorecard जारी कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीडीएस 1 2022 स्कोरकार्ड) के लिए उपस्थित होने वाले गैर योग्य उम्मीदवारों के अंकों की सूची युक्त स्कोरकार्ड जारी किया है। आयोग ने 1300 से अधिक अभ्यर्थियों के अंकों की सूची जारी की है।

MAR 09, 2023 10:14 IST

Sarkari Naukri Result 2023 Live - गेल (इंडिया) लिमिटेड में आई नौकरी

GAIL Recruitment 2023 से जुड़ी नई खबर आई है। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने विभिन्न विषयों/श्रेणियों में सीनियर एसोसिएट/जूनियर (तकनीकी) सहित 120 विभिन्न पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 10 अप्रैल 2023 या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च 2023 से शुरू होगी।

MAR 09, 2023 10:14 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - राज्य लोक सेवा आयोग ने जारी किया अपडेट

गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC Administrative Service Exam 2023) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर गुजरात प्रशासनिक सेवा, कक्षा -1, गुजरात सिविल सेवा और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा के लिए स्थगन नोटिस जारी किया है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्हें गुजरात प्रशासनिक सेवा, गुजरात सिविल सेवा और गुजरात नगरपालिका मुख्य अधिकारी सेवा सहित पदों के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होना है, वे GPSC-gpsc.gujarat.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध स्थगन नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।